Home » अंतर्राष्ट्रीय » Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के रण में राहुल गांधी की होगी एंट्री, 11 अप्रैल को फलौदी में जनसभा को करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के रण में राहुल गांधी की होगी एंट्री, 11 अप्रैल को फलौदी में जनसभा को करेंगे संबोधित

जयपुर: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 11 अप्रैल को फलौदी में दोपहर ढाई बजे मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस जनों की बैठक हुई जिसमें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई.

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जनसभा की व्यवस्थाओं में समन्वय एवं सहयोग के लिए एक समिति का गठन किया है. जिसमें सालेह मोहम्मद पूर्व मंत्री, महेंद्र चौधरी लोकसभा समन्वयक जोधपुर, किसनाराम विश्नोई पूर्व विधायक लोहावट, हीराराम मेघवाल पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष जोधपुर देहात, उम्मेदसिंह तंवर जिलाध्यक्ष जैसलमेर तथा प्रकाश छंगाणी को शामिल किया गया है.

बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव के रण में राजस्थान में पहली सभा होगी. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी के प्रत्याशी राहुल गांधी 11 अप्रैल को अनूपगढ़ और फलौदी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास