जयपुरः लोकसभा चुनाव के बीच जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण में होम वोटिंग जारी है. होम वोटिंग के चौथे दिन जयपुर में 95 और जयपुर ग्रामीण में 96 फ़ीसदी मतदान हुआ. खास बात ये रही कि जहां 101 वर्षीय पूरन कंवर ने मताधिकार का प्रयोग किया. जयपुर शहर लोकसभा में पंजीकृत 440 में से 420 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.
#Jaipur: लोकसभा चुनाव 2024
जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण में होम वोटिंग जारी, 101 वर्षीय पूरन कंवर ने किया मताधिकार का प्रयोग…
जबकि 5 मतदाता निधन होने और 15 मतदाता अनुपस्थित रहने से मतदान नहीं कर सके. जयपुर ग्रामीण लोकसभा में 704 में से 681 मतदाताओं ने मतदान किया. 14 मतदाता अनुपस्थित होने के कारण मतदान नहीं कर पाए.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 234






