Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में चेटीचंड पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिरकत

अजमेर में चेटीचंड पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिरकत

अजमेर(विकास टाक) चेटीचंड पर्व पर बुधवार को शहर सिंधियत के रंग में रंगा नजर आया,रंग-बिरंगी लाइटें और फर्रियों से बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया।बैंड-बाजे और ढोल-ढमाकों के साथ निकाले गए जुलूस को देखने शहर उमड़ पड़़ा।चहुंओर ‘वाह रे सिंधी वाह…’ का नारा गूंज रहा था।कहीं डीजे पर संगीत की तेज धुनों पर मस्ती में थिरकते युवा तो कहीं ढोल की थाप पर नाचते लोग।दोपहर से देर शाम तक जुलूस की धूम मची रही।जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।चेटीचंड के मौके पर देहलीगेट स्थित पूज्य लाल साहिब दरबार से लगभग 2 बजे शोभायात्रा का आरम्भ हुई।55 झांकियों से सुसज्जित झांकियों ने श्रद्धालुओं व देखने वालों को अपनी ओर आकृर्षित किया।जुलूस में भगवान झूलेलाल, शिव-पार्वती,गणेशजी सहित अनेकों देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रही।धार्मिक झांकियों के साथ-साथ कुछ रोचक व संदेश देने वाली थी। जुलूस के साथ सिंधी समुदाय के लेग छेज नृत्य करते हुए चल रहे थे। देहलीगेट से जुलूस शुरु हुआ,जो शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए गुजरा।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी को चेटीचंड की शुभकामना दी और अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी,विधायक अनीता भदेल सहित अन्य के साथ गरबा भी खेला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS