बालोतरा/जयपुर (सुनील शर्मा) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी रविवार को बालोतरा नगर परिषद स्थित टाउन हॉल में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।

भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का कार्य किया है।मोदी सरकार बाबा साहेब डॉ अंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करवा रही है।

भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब को अपमानित करने का कार्य किया वहीं अटल बिहारी वाजपेई के नेटवाली भाजपा नीति सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया और मोदी सरकार ने संविधान दिवस को मनाना शुरू किया।कैलाश चौधरी ने कहा कि संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर ने देश की आजादी के बाद जिस भारत का सपना देखा,उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा कर रही है।बाबा साहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है।

जिस सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए बाबा साहेब ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया,आज वह सामाजिक न्याय हकीकत बन चुका है।






