Home » राजस्थान » जयपुर में दिन-दहाड़े सूने मकान में चोरी, VIDEO:दीवार कूदकर घर में घुसा बदमाश, बैग में भर ले गया गहने-कैश

जयपुर में दिन-दहाड़े सूने मकान में चोरी, VIDEO:दीवार कूदकर घर में घुसा बदमाश, बैग में भर ले गया गहने-कैश

जयपुर में शनिवार दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। दीवार कूदकर घर में घुसे बदमाश ने लोहे के नकब से मेन गेट का लॉक तोड़ा। अलमारी के लॉकर में रखे गहने-कैश और कीमती सामान को एक बैग में भरकर चोरी कर ले गया। घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। मानसरोवर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- नारायण सागर-ए मानसरोवर निवासी राजेन्द्र शर्मा के घर चोरी हुई। कोचिंग टीचर राजेन्द्र शर्मा यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिछले करीब 20 दिन से परिवार अपने गांव बगरू गया हुआ है। शनिवार सुबह घर को लॉककर वह अपने जॉब पर चले गए। पीछे से दिनदहाड़े चोरी के इरादे से बदमाश ने घर को निशाना बनाया।

मकान का मेन गेट का लोहे के नकब से लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसा। अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, कानों के झुमके, 8 हजार रुपए, लेपटॉप और कीमती सामान व कपड़े चोरी कर ले गया। दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटने पर घर में चोरी का पता चला।

10 मिनट में वारदात कर भागा बदमाश

घर के बाहर लगे CCTV फुटेजों को चेक करने चोर की करतूत कैद मिली। सुबह 10:40 बजे घर के बाहर घूमकर एक बदमाश ने रेकी की। कुछ ही देर में वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुस गया। मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महज 10 मिनट बाद ही 10:50 बजे एक बैग कंधे पर टांग कर दीवार कूदकर भागते दिखाई दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश