Home » राजस्थान » जयपुर में चाट खाते-खाते चुराई एक्टिवा, VIDEO:मास्टर चाबी से तोड़ा लॉक, स्कूटी से आए थे बदमाश

जयपुर में चाट खाते-खाते चुराई एक्टिवा, VIDEO:मास्टर चाबी से तोड़ा लॉक, स्कूटी से आए थे बदमाश

जयपुर में एक मेरिज गार्डन के बाहर खड़ी एक्टिवा गाड़ी को चाट खाते-खाते बदमाश चोरी कर ले गए। स्कूटी से आए चोरों ने मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। महज 30 सेकेंड में एक्टिवा को स्टार्ट कर चोरी कर ले गए। मेरिज गार्डन के बाहर लगे CCTV फुटेज में वाहन चोरों की करतूत कैद हो गई। रामनगरिया थाना पुलिस फुटेज के आधार पर एक्टिवा चोरों की तलाश कर रही है।

हेड कॉन्स्टेबल किशन सिंह ने बताया- झालाना गांधी नगर निवासी शान्ति कुमार (38) की एक्टिवा चोरी हुई है। शनिवार रात करीब 9:15 बजे वह परिचित की शादी में जगतपुरा स्थित सरजू महल मेरिज गार्डन में आए थे। मेरिज गार्डन के बाहर पार्किंग में अपनी एक्टिवा गाड़ी को खड़ी कर खाना खाने अंदर चले गए। करीब सवा घंटे बाद बाहर आने पर एक्टिवा गायब मिली। इधर-उधर काफी तलाश के बाद भी एक्टिवा नहीं मिली।

30 सेकेंड में चोरी कर भागे
मेरिज गार्डन के बाहर लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर वाहन चोरों की करतूत कैद मिली। स्कूटी से आए दो बदमाशों ने एक्टिवा के पास खुद की गाड़ी खड़ी की। कुछ देर बाद हाथ में चाट लेकर खाते-खाते दोनों अपनी स्कूटी के पास पहुंचे। चाट खाते हुए एक बदमाश ने उसकी एक्टिवा का मास्टर चाबी से लॉक तोड़ दिया। दूसरा बदमाश अपनी स्कूटी के पास खड़ा होकर चाट खाते रहा। महज 30 सेकेंड में बदमाश एक्टिवा को लॉक तोड़कर स्टार्ट कर चोरी कर ले गया। पीछे-पीछे उसका साथी भी अपनी स्कूटी लेकर फरार हो गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान