Home » राजस्थान » जयपुर में थाने से 100 मीटर दूर मिला शव:ठेले पर खून से लथपथ पड़ा था युवक, शरीर पर धारदार हथियार से कट लगे मिले

जयपुर में थाने से 100 मीटर दूर मिला शव:ठेले पर खून से लथपथ पड़ा था युवक, शरीर पर धारदार हथियार से कट लगे मिले

जयपुर के कानोता में थाने से 100 मीटर दूर एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव लहूलुहान हालत में एक ठेले पर पड़ा था। सुबह 5 बजे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। कानोता थाना पुलिस ने शव देखकर सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।

मृतक की पहचान ब्रजमोहन (30) के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से कट लगे हुए हैं। साथ ही सिर पर भी चोट के निशान हैं। मृतक जिस ठेले पर लेटा हुआ मिला है, वह भी खून से सना हुआ हैं। एसीपी बस्सी मुकेश चौधरी का कहना है कि अभी हत्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हम लोग जांच कर रहे हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टीम

स्थानीय निवासी महेश शर्मा ने बताया- थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर आज सुबह एक ठेले में एक युवक का शव मिला। शव होने की जानकारी मिलने पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के खून से लथपथ होने पर पुलिस ने सीआई कानोता को जानकारी दी। इस के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को पुलिस भी खंगाल रही है।

हाथ पर लिखा हुआ है नाम

मृतक के हाथ पर ब्रजमोहन लिखा हुआ है। एसीपी बस्सी मुकेश चौधरी का कहना है कि मृतक खानाबदोश है। यहीं पर घूमता रहता था। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि हत्या या दुर्घटना इस पर जांच की जा रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश