Home » राजस्थान » कोटा के चंबल गार्डन के पास नदी में मिले युवक-युवती के शव, गोताखोर टीम ने शव निकाले बाहर

कोटा के चंबल गार्डन के पास नदी में मिले युवक-युवती के शव, गोताखोर टीम ने शव निकाले बाहर

कोटा: कोटा में चंबल गार्डन के पास नदी में युवक-युवती के शव मिले. सूचना पर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और शवों को नदी से बाहर निकाला. शव की हालत देखने से पता लगा कि शव दो दिन पुराने है. दादाबाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची है. अभी ये साफ नहीं हुआ कि ये हादसा हुआ है या सुसाइड. दोनों की पहचान होने के बाद ही स्थिति साफ होगी.

जानकारी के अनुसार चंबल गार्डन बोट हाउस के पास चंबल नदी की अप स्ट्रीम में एक शव दिखाई देने की सूचना पर गोताखोर टीम मौके पर पहुंची. जब युवती के शव निकाला जा रहा था तो कुछ ही दूरी पर नदी में चट्टान के नीचे एक युवक का भी शव था.

पुलिस की मौजूदगी में दोनों के शव बाहर निकाले गए. मृतक युवक के शव से पुलिस को दीपक सेन नाम से एटीएम कार्ड मिला है. हुलिए से दोनों 20 से 25 साल उम्र के है. दोनों के शव मोर्चरी पर रखवाए गए है. दादाबाड़ी थाना पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास