Home » राजस्थान » कोटा में एक और स्टूडेंट ने की आत्महत्या, तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया मौत को गले

कोटा में एक और स्टूडेंट ने की आत्महत्या, तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया मौत को गले

कोटा: शिक्षा नगरी कोटा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाले एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया है. हरियाणा के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र सुमित ने हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया और खुदकुशी कर ली.

सुमित कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी के उत्तम रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था. सुमित का मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने हॉस्टल वार्डन से संपर्क किया. जब वार्डन ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो छात्र सुमित कमरे के पंखे से लटका हुआ था. सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस हॉस्टल पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

पुलिस मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी हैं. सुसाइड केस में सामने आया है की कमरे में एंटी हेंगिग डिवाइस नही लगी हुई थी, अगर डिवाइस लगी होती तो शायद सुमित की जान बच सकती थी. आत्महत्याओ के कैस होने पर कोटा में हॉस्टल के कमरों में पंखे एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाना कम्पल्सरी हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश