Home » राजस्थान » जेडीए के मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी त्रिभुवन कुमार वशिष्ठ ने सुओमोटो के तहत की कार्यवाही

जेडीए के मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेंद्र शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी त्रिभुवन कुमार वशिष्ठ ने सुओमोटो के तहत की कार्यवाही

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-09 में सुओमोटो के तहत शिव शंकर नगर,केसर विहार में रोड सीमाओं को कब्जा अतिक्रमण मुक्त कर एवं अशोक विहार मेे अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।जोन-पीआरएन साउथ में हीरापथ बी-2 बाईपास न्यू सांगानेर रोड से वन्देमातरम् मार्ग तक प्रस्तावित सैक्टर रोड पर माननीय उच्च न्यायालय डी बी सिविल रिट पीटीषन संख्या 11818/2023 मेें निर्णय की पालना में अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस जारी कर हटाने हेतु पावंद किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुओमोटो के तहत जोन-09 के क्षेत्राधिकार अवस्थित षिव शंकर नगर में रोड सीमाओ पर करीब 10 स्थानों पर कब्जा – अतिक्रमण कर अवैध रूप सेे अत्यधिक लम्वाई में बनाये गये चबूतरे, रेम्प,लोहे के जाल,एंगल इत्यादि किये गये कब्जे-अतिक्रमणों को जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर तीन कॉलोनियों की रोड सीमाओ को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया।साथ ही केसर विहार में रोड सीमाओ पर करीब 15 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप सेे अत्यधिक लम्वाई में बनाये गये चबूतरे, रेम्प,लोहे के जाल,एंगल इत्यादि किये गये कब्जे-अतिक्रमणों को जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर तीन कॉलोनियों की रोड सीमाओ को अतिक्रमणमुक्त करवाया गया।
साथ ही जेडीए द्वारा जोन-09 के क्षेत्राधिकार अवस्थित अशोक विहार में मंदिर के पास अवैध रूप से दीवार का निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।उक्त कार्यवाहीयॉ प्रवर्तन अधिकारी जोन-09,10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार जोन-पीआरएन साउथ के क्षेत्राधिकार अवस्थित हीरापथ बी-2 बाईपास न्यू सांगानेर रोड से वन्देमातरम् मार्ग तक प्रस्तावित सैक्टर रोड पर माननीय उच्च न्यायालय डी बी सिविल रिट पीटीषन संख्या 11818/2023 मेें निर्णय की पालना में उपायुक्त जोन-पीआरएन साउथ की अतिक्रमण परफोर्मां रिपोर्ट के अनुसार करीब 125 अतिक्रमणकर्ताओं को धारा -72 के नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया।उक्त कार्यवाहीयॉ प्रवर्तन अधिकारी जोन-पीआरएन साउथ, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश