पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) ने बताया जयपुर शहर मे बढती मोटरसाईकिल चोरी कि वारदातो पर अकुंश लगाने हेतु जयपुर पुर्व के समस्त थानाजात को निर्देशित किया गया था। चोरी की घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुए माल मुल्जिमान की तलाश आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर 1/3 निर्देशन में व आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर 2 सुपरविजन मे कमल नयन थानाधिकारी मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
तरीका वारदात
दिनांक 05.05.2024 को परिवादी अमर S/O जगन लाल जाति बंजारा उम्र 40 साल निवासी मुडली की ढाणी केशुपुरा थाना कानोता जिला जयपुर पूर्व ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आश्य से पेश कि की कि मेरी मोटरसाईकल जिसका Reg. NO.RJ14 DV 1075 (Hiro Delux) रंग काला मॉडल 2014 इंजन नं HA11EHE9G03556 चेचिस नं. MBLHA11AHE9G00634 जो कि मेरे हि नाम से जयपुर RTO में प्रमित है आज दिनांक 5/5/2024 के केलगिरी हास्पीटल के पास गैसस KUSH AUTOCORPS के बाहर समय दोपहर 3.40 PM पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लि गई है। आदि पर प्रकरण सख्या 152/24 धारा 379 आईपीसी मे पंजीबध्द कर माल मुल्जिमान की तलाश हेतु टीम का गठन कर मुखबिर खास की इत्तला पर मुल्जिम नरेश बैरवा पुत्र श्री रामस्वरुप जाति बैरवा उम्र 22 साल निवासी 92/2 झालाना कच्ची बस्ती शिवमन्दिर के पास मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया गया ।
मुल्जिम नरेश बैरवा अपना नशे वगैरह का शौक पुरा करने के लिए सुनसान जगहो पर रेकी करके मोटरसाईकिल की चोरी करता व चोरी कि गई मोटरसाईकिलो को कम दामो मे बेचकर अपने शौक पुरे करता। अपने शौक पुरा करने के उद्देश्य से ही मुल्जिम ने उक्त घटना को अन्जाम देते व कम दामो पर घटना को अन्जाम दिया। मुल्जिम के पास एक अन्य मोटरसाईकिल भी बरामद की गई ।






