Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग्स व शराब माफियाओं के खिलाफ थाना विद्याधर नगर एवं शिवदासपुरा में कार्यवाही ।

जयपुर द्वारा ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग्स व शराब माफियाओं के खिलाफ थाना विद्याधर नगर एवं शिवदासपुरा में कार्यवाही ।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप’ के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु श्री दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एव रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ एवं शराब

तस्करों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस विद्याधर नगर एवं शिवदासपुरा जयपुर आयुक्तालय की टीम के साथ पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर 1. राहुल कुमार सांसी पुत्र कमल सांसी 2. निरमा देवी पत्नी रामप्रसाद को गिरफ्‌तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 762 ग्राम, देशी शराब के 98 पव्वे एवं बिक्री राशि 16040 रुपये को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी।

प्रथम कार्यवाही :- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना विद्याधर नगर जिला जयपुर (उत्तर) की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक गांजा तस्कर राहुल कुमार सांसी पुत्र श्री कमल सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 585 ग्राम एवं बिक्री राशि 13140 रुपये को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना विद्याधर नगर जिला जयपुर (उत्तर) में प्रकरण संख्या 268/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से गिरधारी लाल, विकास कुमार एवं अजय कुमार की अहम भूमिका रही।

द्वितीय कार्यवाही :- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर (दक्षिण) की टीम के साथ सयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध देशी शराब महिला फरार निरमा देवी पत्नी रामप्रसाद को गिरफ्‌तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 177 ग्राम, देशी शराब के 98 पव्वे एवं बिक्री राशि 2900 रुपये को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 383/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 19/54, 20/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि. राजेश कुमार की अहम भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश