Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस द्वारा थाना महेश नगर एवं मालवीय नगर में वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही।

जयपुर पुलिस द्वारा थाना महेश नगर एवं मालवीय नगर में वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में वाहन चं व अन्य चोरी की बढ़ती वारदातों को मध्यनजर रखते हुए अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द बिश्नोई के निदेशन में क्राइम ब्रांच की सीएसटी को आसूचना संकलित कर वाहन चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित की गयी। जिस पर गठित टीम द्वारा वाहन चोरों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस थाना महेश नगर एवं मालवीय नगर आयुक्तालय जयपुर की टीम के साथ पृथक-पृथक कार्यवाही करते हुये वाहन चोर 1. सोनू धोबी पुत्र श्री हरिराम 2. आकाश

बर्मन पुत्र जितेन्द्र बर्मन 3. राहुल बर्मन पुत्र जितेन्द्र 4. नरेश बैरवा पुत्र रामस्वरुप बैरवा को गिरफ्‌तार कर कब्जे से चोरी की 05 मोटर साईकिल बरामद कर जब्त करने में सफलता अर्जित की गयी।

प्रथम कार्यवाही :- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना महेश नगर जिला जयपुर (दक्षिण) की टीम के साथ सयुक्त कार्यवाही करते हुये वाहन चोर 1. सोनू धोबी पुत्र हरिराम 2. आकाश बर्मन पुत्र जितेन्द्र बर्मन 3. राहुल बर्मन पुत्र जितेन्द्र को गिरफ्‌तार कर कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाईकिलों को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना महेश नगर जिला जयपुर (दक्षिण) में प्रकरण संख्या 164/2024 धारा 379 भादस में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से कानि. जगदीश प्रसाद एवं मैनेजर खान की अहम भूमिका रही।

द्वितीय कार्यवाही गठित टीम द्वारा पुलिस थाना मालवीय नगर जिला जयपुर (पूर्व) की टीम के साथ सयुंक्त कार्यवाही करते हुये वाहन बोर नरेश बैरवा पुत्र रामस्वरुप बैरवा को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाईकिलों को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना मालवीय नगर जिला जयपुर (पूर्व) में प्रकरण संख्या 152/2024 धारा 379 भादस में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से मैनेजर खान की अहम भूमिका रही।

गिरफ्‌तार आरोपित से पूछताछ में निम्न तथ्यों का खुलासा हुआ है-

> गिरफ्तारी आरोपित् आकाश बर्मन पुत्र जितेन्द्र बर्मन एवं राहुल बर्मन पुत्र जितेन्द्र मूलतः कालापानी गंगाघाट जिला कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) के मूल निवासी है, जो झालाना कच्ची बस्ती मालवीय नगर जयपुर में किराये के मकान में निवास करते है एवं सोनू धोबी पुत्र श्री हरिराम एवं नरेश बैरवा पुत्र श्री रामस्वरुप बैरवा मूलतः मालवीय नगर जयपुर के मूल निवासी है।

> आरोपितगणों ने पूछताछ में बताया कि हम नशा करने के आदि है। हम सुनसान जगहों से वाहन चोरी करते है और चोरी के वाहनों एवं पार्टस को बेचकर मौज मस्ती एवं अपना शौक पूरा करने के लिये वाहन चोरी करना बताया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश