जयपुर, 12 मई। तेज गर्मी, आंधी-अंधड़ को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं आपातकालीन परिस्थितियो मे संभावित दुघर्टना को रोकने के लिए काॅल सेन्टर के साथ ही जयपुर नगर वृत में खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष पर भी शिकायत दर्ज करवाने की व्यवस्था की गई है, ताकि विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने पर दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जा सके।
खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष-
नाम टेलिफोन नम्बर मोबाइल नम्बर
(नियंत्रण कक्ष) मोबाइल नम्बर
( अधिशासी अभियन्ता)
नगर खण्ड प्रथम कन्ट्रोल रूम 2231770 9413390214 9413390064
नगर खण्ड द्वितीय कन्ट्रोल रूम 2571559 9413390215 9413390065
नगर खण्ड तृतीय कन्ट्रोल रूम 2571613 9413390252 9413390066
नगर खण्ड चतुर्थ कन्ट्रोल रूम 2612895 9414029406 9413390067
नगर खण्ड पंचम कन्ट्रोल रूम 2618460 9413390275 9413390068
नगर खण्ड षष्ठम कन्ट्रोल रूम 2782565 9413390287 9413390069
नगर खण्ड सप्तम कन्ट्रोल रूम 2232692 9413390305 9413390070
विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं अन्य बिजली शिकायतों को टोल फ्री नम्बर 1800-180-6507 व आईवीआरएस 1912 एवं टेलीफोन नम्बर 0141-2203000 पर दर्ज कराने की सुविधा पूर्व से ही चालू है। इसके साथ ही उपभोक्ता बिजली शिकायतों को आन-लाईन माध्यम यथा बिजली मित्र ऐप, वेब एप्लीकेशन www.bijlimitra.com , 9414037085 पर एसएमएस व व्हाट्सएप के माध्यम से, ई-मेल helpdesk@jvvnl.org, energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर भी दर्ज करवा सकते है, जिससे दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने में सुविधा होगी और कतार में लगे अन्य उपभोक्ताओं को भी शिकायत दर्ज करवाने का शीघ्र अवसर मिल सकेगा।





