सूफियान पुत्र नदीम खान निवासी 13बी चन्द्रशेखर आजाद कोलोनी बदनपुरा गंगापोल जयपुर द्वारा एक रिपोर्ट इस अशय दर्ज करवाई कि मैं सुफियान 302002 का निवासी हूं यह कि कल दिनांक 10.05.2024 समय लगभग 10.30 पीएम में अपने छोटा भाई हन्जला तथा मौसी का लडका मो. सलमान पुत्र श्री आफताब आलम अपने घर पर बैठे थे मो. सलमान अन्सारी पुत्र श्री आपताब आलम अन्सारी निवासी 132/68-ए बाबू पुरवा कानपुर 208023 का निवासी है तथा मो. शाहरूख रंगरेज पुत्र मो. रफीक निवासी प्लाट न. 10 चौधरी विहार कोलोनी गंगापोल गेट का निवासी मेरा मित्र है हम परिवार वालो का KHAN FAMILY नाम का whatsapp group बना जिसमे पिछले 1 माह से मो. अरसलान पुत्र मो. खालिद अभ्रद भाषा का प्रयोग कर रहा था कल फिर 10.05.2024 रात्रि 10. 30 पीएम पर हम तीन लोग (सुफियान, अन्जला, व मो. सलमान) घर पर थे तभी मो. असलान पुत्र मो. खालिद ने GROUP मे मो. सलमान को अभ्रद भाषा से बात बोली ओर कहा कि तुम कई बाप कि ओलाद हो ओर अपने सारे बाप का नाम बताओ इस पर मो. सलमान ने सुफियान तथा मेरा छोटा भाई हन्जला पुत्र नदीम खान मो. शाहरूख रंगरेज पुत्र मो. रफीक, रेहान पुत्र नामालूम तथा अबुजैद पुत्र नामालूम (हम छः 6 लोग) मो. अरसलान के घर नाई की थडी जमीला मस्जिद के पास गये वहा पर मो. असलान के माता पिता ने हम तीन लोग (सलमान, सुफियान, हन्जला) को मारकर घर से निकाल दिया हम छः लोग मो. अरसलान के घर से थोडा दूर आये तभी लगभग 11.15 पीएम पर मो. अरसलान पुत्र मो. खालिद मो. जमिल पुत्र मो. समीर, मो. साहिल पुत्र मो. समीर तथा मो. सेबू पुत्र मो. सगीर ने हम छः लोगो पर धारधार हथियारो से हमला कर दिया उस समय मो. जमिर के हाथ में चाकू था बचाव में मो. सलमान ने जमील के हाथ से चाकू छिनकर तोड दिया इसी समय मो. जमीर पुत्र मो. समीर मो. साहिल पुत्र मो. सगीर मो. अरसलान पुत्र मो. खालिद तथा मो. सेबू पुत्र मो. सगीर ने सलमान को कस कर पकड लिया तथा थाप मुक्को से मारा तथा मो. अरसलान ने मो. सलमान को जान से मारने के उद्देश्य से सलमान की बाई छाती पर चाकू से गम्भीर व गहरा वार
किया वार करते समय मो. अरसलान ये चिल्ला रहा था कि आज तुझको जान से मार दुगा तथा शाहरूख बचाव के लिये आया उस पर भी मो. असलान से जान से मारने के उद्देश्य से चाकू घोप दिया जिससे दोनो को गम्भीर चोटे आई लेकिन मो. अरसलान फिर भी नहीं रूका लगातार ताबड तोड दोनो पर वार करता रहा जिससे दोनो सलमान व शाहरूख लहुलुहान हो गये तथा बचाव बचाव कि आवज करके जमील पर ढेर हो गये तत्पश्चात हम लोग दोनो घायल (सलमान व शाहरूख) को जयपुर के sms trauma hospital में भर्ती करवा दिया जहा पर डॉक्टरो ने मो. सलमान को मृत घोषित कर दिया तथा शाहरूख रंगरेज कि हालात गम्भीर है अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है रिपोर्ट कर्ता हु कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे उक्त रिपोर्ट लिखित शुदा मैने अलताफ आलम असारी लिखी है। आदि रिपोर्ट पर दर्ज प्रकरण संख्या 196/2024 धारा 323, 341, 307, 302, 34, आईपीसी में पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया जाकर वांछित आरोपीयान की तलाश शुरू की गई।
घटित टीम द्वारा की गई कार्यवाही :-
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राष्क्षि डोगरा (IPS) के आदेशनुसार प्रकरण के आरोपीयान के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने के लिये रानू शर्मा (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के निर्देशन व शिवरतन गोदारा (RPS) सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर के निकट सुपरविजन एंव राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर जिला जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम सतीशचंद उप निरीक्षक, नरेन्द्र सिह उ.नि., मोहनलाल सउनि बाबूलाल हैड अजित सिंह नवल किशोर बलबीर सिहं ओमप्रकाश मनोज कुमार अमिलाल का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार दिन रात अथक प्रयास कर घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर एंव मुखबीरी कर एंव तकनीकी सहायता प्रकाश, से प्राप्त कर वारदात अंजाम देने वाले सभी हत्यारे अपराधियो को जो यूपी भागने की पूरी तैयारी कर चुके थे दिनांक 12.05.2024 को वारदात के 24 घंटे के अन्दर गिरफतार किया जाकर हत्या व हत्या के प्रयास की गंभीर वारदात में काम में लिया गया चाकू को बरामद किया जा चुका है। राजेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी के नेतृत्व में आरोपीयो से उक्त घटना के संबंध में गहन पूछताछ व अनुसंधान जारी है।





