Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पैनेलिस्टों की ली बैठक

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पैनेलिस्टों की ली बैठक

जयपुर, 13 मई 2024। भाजपा प्रदेश महामंत्री और खण्डार विधानसभा से विधायक जितेंद्र गोठवाल ने आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता, पैनेलिस्ट और मीडिया टीम के सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता और पैनेलिस्ट से विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ सुझाव भी मांगे गए। वहीं भाजपा मीडिया टीम द्वारा लोकसभा चुनावों में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी प्रवक्ता और पैनेलिस्टों को समसामयिक घटनाओं के साथ विषयों की समझ होनी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ नीति पर कार्य किए है। ऐसे में सभी प्रवक्ताओं और पैनेलिस्टों को मोदी सरकार की योजनाओं को तथ्यों के साथ डिबेट में शामिल किया जाना चाहिए। गोठवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा सरकार की योजनाओं पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, ऐसे में प्रवक्ता और पैनेलिस्टों द्वारा विषय पर स्थिति को साफ करते हुए विपक्ष की कुनीति को जनता के सामने लाने का काम करना चाहिए। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा आम जन के पक्ष में लगातार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले किए जा रहे है, जबकि कांग्रेसी नेताओं द्वारा जनता को भ्रमित किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश प्रवक्ता और पैनेलिस्ट भाजपा सरकार की उपलब्धियांे को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक में प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सह संयोजक मेहराज सिंह चौधरी, भाजपा मीडिया कार्यालय प्रभारी चंपालाल रामावत, प्रवक्ता प्रताव राव कोशिक, विकास सोमानी, पैनेलिस्ट श्याम सुंदर झा, अटल खंडेलवाल, नमित जैन, मदन प्रजापत, विकास बारहठ, सुमित श्रीमाल, नम्रता सिंह एंव प्रदेश मीडिया कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर महामंत्री जितेंद्र गोठवाल और भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने दोपहर को प्रदेश कार्यालय स्टाफ से संवाद किया। इस दौरान स्टाफ द्वारा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किए गए कार्य की प्रशंसा की और उनके अनुभव साझा करने के साथ ही आगामी कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान गोठवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन की पालना करता है। इसीलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता के साथ स्टाफ भी अनुशासन को सर्वोपरि मानता है। भाजपा के प्रत्येक स्टाफ और कार्यकर्ता की मेहनत एवं परिश्रम से ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

प्रदेश मीडिया संयोजक

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान