Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-12 में गैर मुमकिन आम रास्ते को करवाया अतिक्रमण मुक्त।।मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में हुई कार्यवाही

जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन-12 में गैर मुमकिन आम रास्ते को करवाया अतिक्रमण मुक्त।।मुख्य नियंत्रक महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में हुई कार्यवाही

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम चिमनपुरा,चौमू में गैर-मुमकिन सरकारी आम रास्तें को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चिमनपुरा,चौमू थाना क्षेत्र में खसरा न. 169, 261 गैर-मुमकिन सरकारी आम रास्तें पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से सीमेंट के पिल्लर गाड़ कर, तारबंदी कर लोहे की जाली लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा था।जिससे स्थानीय लोगों,आमजन को रास्तें को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटाया जाकर गैर-मुमकिन आम रास्तें को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन (द्वितीय),प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 7,10,13 पुलिस लाईन जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश