Home » राजस्थान » जयपुर में बड़े बिल्डर पर आयकर की छापेमारी:तीसरे दिन करोड़ों रुपए निवेश के कागज मिले; अब तक 16 किलो सोना और 70 लाख कैश पकड़ा गया

जयपुर में बड़े बिल्डर पर आयकर की छापेमारी:तीसरे दिन करोड़ों रुपए निवेश के कागज मिले; अब तक 16 किलो सोना और 70 लाख कैश पकड़ा गया

जयपुर में एआरएल ग्रुप और अक्षत बिल्डर्स पर आयकर विभाग की छापेमारी आज तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे आयकर की टीमों को दोनों ग्रुप के संचालकों के पास करोड़ों रुपए के दस्तावेज मिले हैं। ग्रुप के संचालकों ने परिवार की संपत्ति बताने में भी फर्जीवाड़ा किया हुआ है।

आयकर विभाग की टीम आज एक बैंक लॉकर खोलेगी। अभी तक टीम 13 में से 12 लॉकर खोलकर सोना और कैश जब्त कर चुकी है। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह ग्रुप के 11 ठिकानों पर छापे मारे थे। आज तीन ठिकानों पर सर्च खत्म कर दिया गया है। अब 8 जगह सर्च की जा रही है।

16 किलो से ज्यादा सोना मिला

आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन में आयकर विभाग के अधिकारियों को दोनों समूहों के पास बड़ी मात्रा में संपत्ति मिली है। छापे के दौरान 8 लॉकरों से 16 किलो से ज्यादा सोना मिला है। 4 लॉकर से निवेश के दस्तावेज मिले हैं। आयकर की टीम आज एक बचे हुए लॉकर को खोलेगी। साथ ही 6 अलग-अलग जगहों से 70 लाख की नकदी मिली है। वहीं, 50 करोड़ से ज्यादा के शेयर दोनों समूहों के मिले हैं।

30 करोड़ के लाफ पर टैक्स चोरी की

आयकर की टीम दोनों समूहों के निवेशकों के पिछले 3 साल के बैंक, प्रॉपर्टी, टैक्स के दस्तावेज देख रही है। दोनों ग्रुप ने आयकर को 100 करोड़ से अधिक खर्च की जानकारी दी। उन सभी खर्चों की टीम जांच कर रही है। एआरएल ग्रुप ने 30 करोड़ के लाभ पर टैक्स चोरी की है।

दो दिन पहले की गई थी छापेमारी

दरअसल, आयकर विभाग ने 16 मई की सुबह जयपुर, बगरू और बिंदायका में कुल 11 स्थानों पर छापेमारी की थी। आयकर की टीमों ने दोनों ग्रुपों के नन्द किशोर जैन, सुनील जैन, अंकित जैन, अक्षत जैन, पदम चन्द जैन और जुगल भनोट से पूछताछ की है। इन दो में से एक ग्रुप में निवेश किए हुए कुछ बाहरी ग्रुप से भी आयकर की टीम पूछताछ कर सकती हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश