Poola Jada
Home » राजस्थान » बाइक से टक्कर मारने के बाद परिवार पर हमला:पशु चारा लेने जाते समय हुई घटना, पुलिस ने गुजरात से चार आरोपियों को पकड़ा

बाइक से टक्कर मारने के बाद परिवार पर हमला:पशु चारा लेने जाते समय हुई घटना, पुलिस ने गुजरात से चार आरोपियों को पकड़ा

रेवदर उपखण्ड के मैथीपुरा गांव में पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों ने रात के समय हथियारों से लैस होकर उसके घर जाकर परिवार पर हमला कर दिया व जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। मंडार पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला
एसएचओ रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि मैथीपुरा निवासी नाथाराम पुत्र करसनराम मेघवाल ने शनिवार को रिपोर्ट दी थी कि पिछले शुक्रवार को शाम 5.30 बजे वह मवेशियों की घास लेने जा रहा था। तभी बाइक पर अशोक ठाकोर व विक्रम ठाकोर शराब की पेटी रखकर तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसको साइड से टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिरा। जब उसने उन दोनों से कहा कि देखकर नहीं चलाते तो वह दोनों गुस्सा हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। रात को करीब 8 बजे वह घर पर खाना खा रहा था, तब विक्रम ठाकोर, नरेश ठाकोर, अशोक ठाकोर, बदराजी ठाकोर, प्रकाश पुत्र करसन, विपुल पुत्र बाबू कोली ठाकोर निवासी जेगोल गुजरात व अन्य व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर हथियारों से लैस होकर घर आए। इसके बाद उन्होंने उसके, उसकी पत्नी, पुत्री, पुत्र एवं भाई के साथ मारपीट की। आसपास के लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे तब वे लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच वृत्त अधिकारी रूप सिंह इंदा को सौंपी गई।

चार हमलावरों को किया गिरफ्तार
वृताधिकारी रूपसिंह इंदा व थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह मय टीम द्वारा घटना में शामिल चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि बदरा उर्फ बहादुर पुत्र बलवंत निवासी धनावडा, नरेश पुत्र रायचन्द, किरण पुत्र हेदुभाई मालोतरिया निवासी जेगोल व प्रधान पुत्र तरसग निवासी घाडा (गुजरात) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है व घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश