Poola Jada
Home » राजस्थान » मिलावट की शंका पर 475 लीटर घी सीज:शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत 2 जगह से लिए घी के सैंपल

मिलावट की शंका पर 475 लीटर घी सीज:शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत 2 जगह से लिए घी के सैंपल

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा टीम ने मैसर्स वन्दना ट्रेडर्स, जैन ज्योति कॉलोनी से घी के 2 सैंपल लिए। घी में मिलावट की शंका होने से 475.5 लीटर घी सीज किया गया। दोनों सैंपल को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में जांच के लिए भिजवाया जाएगा।

रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतेन्द्रपुरी गोस्वामी ने बताया- जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत संपूर्ण जिले मे कार्रवाई जारी रहेगी। व्यापारियों को दिए गयए निर्देश को नहीं मानने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने नागरिकों से अपील कि है अगर कहीं पर भी मिलावटी सामग्री तैयार अथवा बेची जा रही है तो इसकी सूचना कार्यालय के कंट्रोल रूम नम्बर 9462819999, 01482-232643 पर दी जा सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश