Home » राजस्थान » पेट्रोल पंप डकैती की साजिश रच रहे 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सहित पांच को किया गिरफ्तार

पेट्रोल पंप डकैती की साजिश रच रहे 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सहित पांच को किया गिरफ्तार

जयपुर/कोटा(सुनील शर्मा) कोटा में भीमगंज मंडी थाना पुलिस की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबल नदी के किनारे पुराने पेट्रोल पंप हाउस के पास सुनसान में बैठ पेट्रोल पंप में डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्टल मय जिंदा कारतूस,एक छुर्रा, लकड़ी का डंडा,लोहे की रॉड,लाल मिर्च पाउडर का पैकेट एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि गिरफ्तार कुशाल अरोड़ा उर्फ कुश पुत्र राकेश अरोड़ा (24) निवासी बांके बिहारी मंदिर के पास भीमगंजमंडी, अजय उर्फ अज्जू पल्टा पुत्र राजू माली (24) निवासी नया नोहरा बोरखेड़ा, लोकेश राठोर पुत्र देवकी नन्दन (23) निवासी सकतपुरा थाना कुन्हाडी, शुभम शर्मा पुत्र मनोज कुमार (24) निवासी बाँरा रोड बोरखेड़ा एवं जितेन्द्र कुमार उर्फ डम्पी उर्फ अभिषेक सैनी पुत्र मनोज कुमार (22) निवासी श्रीपुरा थाना कैथूनी पोल हाल पोस्ट ऑफिस की गली दादाबाड़ी है।एसपी डॉ दुहन ने बताया कि शनिवार को चंबल नदी के किनारे पुराने पेट्रोल पंप के पास हथियारबंद बदमाशों द्वारा स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बनाये जाने के बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी व सीओ राजेश कुमार सोनी एवं एसएचओ रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में एएसआई मोहम्मद रशिद व खेमचंद एवं कांस्टेबल शिवकुमार,प्रवीण,विनोद और मोहित की टीम गठित की गई।मौके से दूर पुलिस ने अपने गाड़ी की बत्ती बंद कर योजना के अनुसार चारों ओर से बदमाशों को घेर कर दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश महंगी शौक,मौज मस्ती और नशे की पूर्ति के लिए रंगदारी,वसूली,नकली नोट सप्लाई, अपहरण आदि की वारदात किया करते हैं।आरोपियों ने जयपुर, कोटा,इंदौर भोपाल में इस प्रकार की कई वारदातें की है।इनमें हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुशाल अरोड़ा उर्फ कुश के विरुद्ध 15, अजय उर्फ अज्जू पल्टा के विरुद्ध 21 एवं लोकेश राठोर के विरुद्ध 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश