Home » राजस्थान » घर के पास बने छपरे में चारे के नीचे तीन कट्टो में छुपा कर रखा 39.570 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त

घर के पास बने छपरे में चारे के नीचे तीन कट्टो में छुपा कर रखा 39.570 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त

जयपुर/जालौर(सुनील शर्मा) जालौर जिले की डीएसटी एवं भीनमाल थाना पुलिस की टीम ने रविवार को रीट भर्ती परीक्षा नकल गिरोह में 2 साल से उदयपुर जिले में वांछित आरोपी कुलदीप बिश्नोई पुत्र बाबूलाल (24) निवासी डारो की ढाणीया पुनासा को गिरफ्तार कर उसके मकान के पास बने छपरे में पशुओं के चारे के नीचे छुपा कर रखा 39.570 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।

एसपी ज्ञान चन्द्र यादव ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रीट परीक्षा नकल गिरोह का उदयपुर जिले में वांछित मुल्जिम कुलदीप बिश्नोई अभी घर पर है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ अन्नराज पुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ बाबूलाल जांगिड़ के नेतृत्व में थाना भीनमाल से एसआई देवाराम,चौकी प्रभारी पुनासा तेजाराम एसआई एवं डीएसटी प्रभारी बलदेव राम की टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा आरोपी कुलदीप बिश्नोई की ढाणी में दबिश दी गई तो एक युवक पुलिस को देख भागने लगा।जिसे पीछा कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान के सामने बने छपरे में गायों के चारे के नीचे छुपा कर रखे गए तीन प्लास्टिक के कट्टों से पुलिस ने 39.570 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान थाना रामसीन पुलिस को सौंपा गया है। साल 2022 में आरोपी के विरुद्ध थाना हाथीपोल जिला उदयपुर में रीट भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान