Home » राजस्थान » जयपुर में जॉब के बहाने महिला से रेप:परिचित ने कॉल कर मिलने बुलाया, विरोध पर दी मारने की धमकी

जयपुर में जॉब के बहाने महिला से रेप:परिचित ने कॉल कर मिलने बुलाया, विरोध पर दी मारने की धमकी

जयपुर में जॉब के बहाने बुलाकर एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। परिचित ने कॉल कर उसे मिलने बुलाया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सेज थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सेज) इंदू शर्मा कर रही हैं।

पुलिस ने बताया- सेज निवासी 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार के परिचित होने के कारण आरोपी सुरेश शर्मा से जानकारी हुई थी। करीब एक महीने पहले ब्याज पर आरोपी सुरेश शर्मा ने रुपए भी दिए थे। आरोप है कि 23 मई को आरोपी सुरेश शर्मा ने उसे कॉल किया। कॉल कर जॉब के बहाने मिलने बुलाया। बताए जगह पहुंचने पर आरोपी ने काम बताकर अंदर भेज दिया।

कुछ देर बाद अंदर घुसकर जबरन आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी सुरेश ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चुंगल से छूटने पर पीड़िता घर पहुंची। देर शाम पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सेज थाने में पति के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान