Home » राजस्थान » रात के समय गश्त के दौरान दो युवकों को 131.29 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा

रात के समय गश्त के दौरान दो युवकों को 131.29 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा

जयपुर/बाड़मेर, 27 मई। बाड़मेर जिले की रागेश्वरी थाना पुलिस की टीम ने रविवार रात गश्त के दौरान सड़क पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवकों को 131.29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त फरोख्त एवं इनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं आईजी रेंज के निर्देश पर जिले में नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली के निर्देशन एवं सीओ सुखाराम विश्नोई के सुपरविजन में एसएचओ रागेश्वरी आदेश कुमार मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ आरोपी श्रवण कुमार मेगवाल पुत्र मगाराम निवासी मीठीबेरी थाना गुड़ामालानी एवं मूलाराम बिश्नोई पुत्र रामाराम निवासी रावलीनाडी नगर थाना आरजीटी को गिरफ्तार किया है।

एसपी मीना ने बताया कि एसएचओ आदेश कुमार मय टीम के रविवार रात गश्त करते हुए गोलिया गर्वा गांव के पास पहुंचे। जहां सड़क पर दो व्यक्ति श्रवण कुमार और मूलाराम सन्दिग्ध अवस्था में खड़े थे। जिन्हें डिटेन कर तलाशी ली गई तो इनके पास से 131.29 ग्राम स्मैक मिली। इस पर एनडीपीएस एक्ट में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनसे थाना पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश