Home » राजस्थान » अपहरण-गंभीर मारपीट के मामले में वांछित 5 हजार का इनामी धर्मा उर्फ बाबा गुर्जर गिरफ्तार*

अपहरण-गंभीर मारपीट के मामले में वांछित 5 हजार का इनामी धर्मा उर्फ बाबा गुर्जर गिरफ्तार*

जयपुर/दौसा,। दौसा जिले की सैंथल थाना पुलिस ने अपहरण एवं गम्भीर मारपीट के मामले में छह महीनों से फरार चल रहे 5000 रुपये इनामी बदमाश धर्मसिंह उर्फ धर्मा उर्फ बाबा गुर्जर पुत्र रामकरण (22) निवासी बीनावाला थाना सैथल जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर 2023 की रात आरोपी धर्म सिंह उर्फ धर्मा उर्फ बाबा गुर्जर और इसके साथी थाना सैंथल इलाके के बीनावाला गांव से एक युवक राहुल गुर्जर का अपहरण कर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गंभीर मारपीट कर पैर तोड़ दिए। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए घायल अवस्था में आरोपी अपह्रत युवक को कस्बा सैंथल में पटक कर फरार हो गए।

एसपी शर्मा ने बताया कि अपह्रत युवक को दस्तयाब कर पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल तीन मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपी धर्म सिंह उर्फ धर्मा उर्फ बाबा गुर्जर की तलाश के सतत प्रयास कर लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5000 के इनाम की घोषणा भी की गई।

उन्होंने बताया कि आईजी रेंज अनिल कुमार के निर्देश पर लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल व सीओ रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ घासीराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोमवार को आसूचना संकलन एवं तकनीकी मदद से इनामी अभियुक्त धर्मा उर्फ बाबा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान