Home » राजस्थान » हफ्ता वसूली के लिए धमकी देने और पैसे नहीं देने पर ब्रिज संचालक के कर्मचारी से मारपीट के आरोपी चार बदमाश गिरफ्तार

हफ्ता वसूली के लिए धमकी देने और पैसे नहीं देने पर ब्रिज संचालक के कर्मचारी से मारपीट के आरोपी चार बदमाश गिरफ्तार

जयपुर/उदयपुर, 27 मई। उदयपुर जिले की कुराबड थाना पुलिस की टीम ने हफ्ता वसूली के लिए धमकाने के बाद पैसे नहीं देने पर ब्रिज संचालक के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी महिपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कुराबड हाल नाकोड़ा नगर थाना प्रताप नगर, शैतान सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी आसावरा थाना डबोक, महेंद्र साहू पुत्र बालकृष्ण निवासी आजाद मोहल्ला कुराबड एवं हिमांशु पवार पुत्र अशोक निवासी गांधीनगर मल्ला तलाई थाना अम्बामाता को गिरफ्तार किया है।

एसपी गोयल ने बताया कि घटना के संबंध में रविवार को सांवरिया वे ब्रिज के कर्मचारी इरफान काठात निवासी ब्यावर द्वारा रिपोर्ट दी गई कि कुछ बदमाशों ने ब्रिज संचालक से अवैध वसूली के लिए धमकी दी थी, नहीं देने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व सीओ गजेंद्र सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ चैल सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल आरोपी महिपाल सिंह, शैतान सिंह, महेंद्र साहू एवं हिमांशु पवार को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। जिनसे अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
—————

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश