Home » राजस्थान » रात्रि के समय सुनसान सडको पर राहगिरों को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराकर मोबाईल फोन व नगद रूपये लूट कर ले जाने वाली गैंग का खुलासा

रात्रि के समय सुनसान सडको पर राहगिरों को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराकर मोबाईल फोन व नगद रूपये लूट कर ले जाने वाली गैंग का खुलासा

जयपुर अमित कुमार (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) ने बताया कि दिनांक 27.05.2024 को परिवादी राकेश पुत्र दयाराम प्रजापति निवासी गॉव खेजरा पोस्ट कुमेरिया पुलिस थाना फतरिया जिला दमोह (मध्यप्रदेश) हाल जेसीबी सर्किल के पास टील्यावास थाना बगरू जिला जयपुर पश्चिम ने एक रिपोर्ट पेश की कि मैं दिनांक 24.05.2024 को समय करीब 7.45 पीएम पर जेसीबी सर्किल के पास स्थित किराणा की दुकान से दही लेकर पैदल पैदल वापस दिनेश सिंह के निर्माणाधीन मकान पर आ रहा था. रास्ते में सुनसान रोड पर सामने से एक स्विफ्ट कार बिना नम्बरी आयी व मेरे बराबर में आकर मुझे रोका। कार में पिछे बैठे दो व्यक्ति उतर कर मेरे पास आये व उनमें से एक व्यक्ति ने मुझे पिस्टल जैसा कोई हथियार दिखाकर मुझे डराया और रुपये व मोबाईल फोन देने के लिए कहा। मैं डर गया तो वे लोग मेरे शर्ट के उपर के जेब में रखा मेरा मोबाईल फोन व 2500 रुपये नगद व मेरा आधार कार्ड लूट कर ले गये। कार का चालक उन लोगो को बोला जल्दी स्विफ्ट गाडी में बैठो, सामने से कोई गाडी आ रहीं है। फिर वे लोग अपनी

सिफ्ट कार में बैठकर जे सी बी सर्किल की तरफ भाग गये। इत्यादि पर प्रकरण संख्या 247/2024 धारा 392/34 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जयपुर पश्चिम में हो रही लूट की वारदातों पर अकुंश लगाने के लिए श्री नीरज

पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन, अमीर हसन, सहायक पुलिस आयुक्त बगरू जयपुर पश्चिम के पर्यवेक्षण व हरीशचन्द्र सोलंकी थानाधिकारी बगरू, इन्दु शर्मा थानाधिकारी सेज के निर्देशन में पुलिस थाना बगरू पर रामसिहं, प्रवीण कुमार, थाना सेज, नानगराम मुकेश,हंसाराम, रामेश्वर,मोतीलाल पुलिस थाना सेज तकनीकी सहायक दिनेश कुमार की टीम गठित की गई।

गिरफ्तारशुदा मुल्जिम गठित टीम द्वारा मुखबीर की सुचना सी टी वी कैमरो व तकनीकि सहायता से दिनांक 27.05.2024 को चार बदमाशो को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

तरीका वारदात :- गिरफ्तारशुदा अपराधियों से गठित टीम द्वारा गहन पुछताछ करने पर सामने बताया कि उक्त अपराधी गिरोह बनाकर लूट की वारदात करते है। अपराधियों ने रेन्ट पर एक स्विफट कार ले रखी है। जिसके नम्बर फ्लेट हटाकर लूट की वारदात करते है। अपराधी रात के समय सूनसान जगह पर सामान्य राहगिरों को रोककर उसको खिलौना पिस्तौल से डराकर उसके पास से मोबाईल फोन, नगद राशि, बहुमुल्य गहने व पीडित के फोन से अन्य बैंक खातों में राशि स्थानान्तरीत करवा लेते हैं। अपराधी अपनी कार में पेट्रोल पम्प से फ्यूल भरवाकर फ्यूल की राशि चुकाये बिना ही पेट्रोल पम्प से भाग जाते हैं। थाना सेज व बगरु में पेट्रोल पम्पों पर इस प्रकार की तीन वारदातें कर चुके है। अपराधियों द्वारा मानसरोवर जयपुर से एक ओला कैब बुक की गई व थाना क्षेत्र सेज महिन्द्रा में लाकर ओला कैब की आर सी, चालक का पेन कार्ड व आधार कार्ड चालक के कान की सोने की लौगं 3500 रुपये नगद व 7050 रुपये फोन पे के माध्यम से लूट कर ले गये। ओला कै के टायरो के व्हील कैप भी उतार कर स्वयं की कार में लगा लिये। ओला कैब चालक छोडकर भाग गये। अपराधी शराब पीने व मौज मस्ती के लिए इस प्रकार की वारदातो अन्जाम देते हैं। अपराधियों से गहन पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश