Home » राजस्थान » जयपुर के क्लब में शराब-हुक्का पीते मिले 52 युवक-युवतियां:पुलिस को देख रोने लगी लड़कियां, बोलीं- घरवालों को पता चला तो सुसाइड कर लेंगे

जयपुर के क्लब में शराब-हुक्का पीते मिले 52 युवक-युवतियां:पुलिस को देख रोने लगी लड़कियां, बोलीं- घरवालों को पता चला तो सुसाइड कर लेंगे

जयपुर में पुलिस ने देर रात एक होटल के क्लब में चल रही पार्टी पर कार्रवाई की। यहां से 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा 8 लड़कियां हुक्का पीते हुए मिली। जो पुलिस को देख रोने लगी। उन्होंने कहा- हम पहली बार क्लब आए हैं। घरवालों को पता चल गया तो सुसाइड कर लेंगे। इसके बाद युवतियों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। बता दें कि श्याम नगर थाना पुलिस ने रात करीब 1 बजे अजमेर रोड पर चल रहे होटल ट्रेवासा के क्लब एल्टोरो पर कार्रवाई की।

SHO (श्याम नगर) कैलाश चंद मीना ने बताया- ट्रेवासा होटल के बार एल्टोरो में पार्टी होने का पता चला था। पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। तिबंध के बावजूद होटल में पार्टी चलने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस टीम को देखकर बार संचालक ने गेट नहीं खोला। इसके चलते पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई थी।

कार्रवाई के लिए एसीपी (सोडाला) योगेश चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। जबरन गेट खुलवाया गया। 52 युवक-युवतियां पार्टी करते मिले। दरअसल, जयपुर में रात 12 बजे तक सभी होटल-क्लब बंद करने के सख्त आदेश जारी हैं।

कार्रवाई के वक्त युवका तेज आवाज में म्यूजिक पर डांस करते मिले। टेबल पर शराब के साथ हुक्का भी परोसा जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर बार में मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हिदायत देकर सभी को शांति बनाए रखने के लिए कहा।

पुलिस ने बार में मिले 44 युवकों को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया। बार संचालन करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कोटपा व आरएनसी एक्ट के तहत कार्रवाई की। बार में हुक्का पीते मिली 8 युवतियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने होटल बार से म्यूजिक सिस्टम और हुक्का, तम्बाकू, फ्लेवर जब्त किए है। 2 घंटे चली कार्रवाई 15 पुलिसकर्मी होटल पर कार्रवाई में शामिल थे। करीब 2 घंटे चली पुलिस कार्रवाई के बाद अरेस्ट किए युवकों व जब्त सामान को श्याम नगर थाने लाया गया।

पुलिस कार्रवाई को देखकर युवतियों रोने लगी। माफी मांगकर पुलिसकर्मियों को बोली- हम पहली बार ही आए हैं। हमें पता होता कि पुलिस पकड़ लेगी तो हम कभी नहीं आते। हमें छोड़ दो, घरवालों का पता चल गया तो सुसाइड कर लेंगे। आगे से फिर ऐसी गलती नहीं होगी। नाइट पार्टी करते मिले पकड़े गए 44 युवकों में पढ़ने वाले स्टूडेंट ज्यादा है। इनके अलावा जॉब व कुछ बिजनेसमैन भी शामिल हैं।

पुलिस कमिश्नर के सख्त आदेश

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉज जोसफ का आदेश है कि नाइट में कोई होटल-क्लब का संचालन नहीं होगा। रात 12 बजे तक सभी होटल-क्लब बंद करने के सख्त आदेश जारी हैं। आदेश की बावजूद नाइट पार्टी करवाने वाले होटल-क्लब पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश