Home » राजस्थान » दिल्ली से बीकानेर आने वाली ट्रेन के आगे कूदे भाई-बहन:पटरी पर बिखरे शव के टुकड़े, दोनों के मोबाइल में नहीं मिली सिम

दिल्ली से बीकानेर आने वाली ट्रेन के आगे कूदे भाई-बहन:पटरी पर बिखरे शव के टुकड़े, दोनों के मोबाइल में नहीं मिली सिम

दिल्ली से बीकानेर आने वाली ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने आज सुबह करीब 6 बजे सुसाइड कर लिया। ट्रेन के नीचे आने से दोनों के चिथड़े उड़ गए। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। उनके बीकानेर आने पर सुसाइड का कारण सामने आएगा।

हादसा बीकानेर के नापासर गांव के पास का है। नापासर थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि दोनों जसरासर के मंसूरी गांव के रहने वाले थे और उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच है।

शवों के टुकड़ों को इक्ट्‌ठा किया

थानाधिकारी जसवीर ने बताया- नापासर गांव के पास से ट्रेन गुजर रही थी। इस दौरान दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। दोनों के शरीर इतने क्षतिग्रस्त हो गए हैं कि पहचान भी मुश्किल थी। कपड़े भी खून से सने और फट गए थे। शव के टुकड़ों को इक्ट्ठा कर नापासर हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया गया।

सोशल मीडिया पर फोटा डालने पर हुई पहचान

नापासर थाने के एएसआई संतोष नाथ ने बताया- युवक-युवती या मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल मिले है लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं है। ऐसे में पहचान करने में परेशानी हुई। तब दोनों की फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद पता चला कि ये मंसूरी गांव के रहने वाले थे। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश