Home » राजस्थान » जयपुर में कचरा कलेक्शन का 5 हजार तक लगेगा चार्ज:खुले में नहाने, थूकने और कचरा डालने पर नगर निगम काटेगा चालान

जयपुर में कचरा कलेक्शन का 5 हजार तक लगेगा चार्ज:खुले में नहाने, थूकने और कचरा डालने पर नगर निगम काटेगा चालान

जयपुर में अब घर से कचरा उठाने का चार्ज (यूजर चार्ज) देना होगा। जून के दूसरे सप्ताह से नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में इसकी शुरुआत की जाएगी। शुरुआती फेज में कॉमर्शियल संस्थाओं से हर महीने 250 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इसके साथ खुले में कचरा फेंकने, टॉयलेट जाने और नहाने पर भी चालान काटे जाएंगे।

नगर निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया- अब हमारा फोकस यूजर चार्ज वसूलने पर है। कॉमर्शियल एरिया से इसकी शुरुआत की जाएगी। क्योंकि सबसे ज्यादा कचरा नगर निगम इन्हीं जगह से इकट्ठा करता है। ऐसे में कचरे की प्रोसेसिंग को लेकर जो कॉस्ट लगती है। उसे वसूलने के लिए यूजर चार्ज लिया जाएगा।

इससे नगर निगम की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार होगा। निगम की जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। क्योंकि जो भी व्यक्ति अगर किसी चीज के बदले टैक्स या फिर कुछ भुगतान करता है। उसे भुगतान के अनुरूप सुविधाएं भी चाहिए होती हैं। ऐसे में यूजर चार्ज सुचारू सिस्टम का हिस्सा बन सकेगा।

रसीद बुक से वसूला जाएगा यूजर चार्ज

शुरुआती फेज में यूजर चार्ज मैन्युअल रसीद बुक से वसूला जाएगा। नगर निगम के सभी जोन में सेनेटरी इंस्पेक्टर और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रसीदों के माध्यम से कॉमर्शियल प्रॉपर्टी पर पहुंच यूजर चार्ज वसूलेंगे। ताकि कंज्यूमर को इससे मिलने वाली सुविधाओं की सही जानकारी दी जा सके। अगर कंज्यूमर की कोई भी समस्या हो तो उसका भी तत्काल समाधान हो सके।

ऑनलाइन और मोबाइल से यूजर चार्ज वसूलने की भी प्लानिंग

जनता के फीडबैक के आधार पर हम ऑनलाइन या फिर मोबाइल ऐप के माध्यम से यूजर चार्ज वसूलने की प्लानिंग कर रहे हैं। सुराणा ने बताया- राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप 50 रुपए से लेकर 5000 रुपए प्रति महीने तक यूजर चार्ज वसूला जाएगा। जून महीने के दूसरे सप्ताह में इसकी शुरुआत की जाएगी।

आम लोगों से भी चार्ज वसूलने की प्लानिंग की जा रही

दरअसल, स्वायत्त शासन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार 50 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए 20 रुपए, 50 से 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए 25 रुपए और 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के मकान के लिए 150 प्रति माह यूजर चार्ज वसूलने का प्रावधान है। जबकि कॉमर्शियल संस्थानों से 250 रुपए से लेकर 5000 रुपए प्रति माह यूजर चार्ज वसूलने के प्रावधान हैं। कॉमर्शियल संस्थानों से टैक्स वसूली के बाद रेजिडेंशियल एरिया पर भी इसे लागू करने की प्लानिंग की जा रही है।

70 से 80 हजार रुपए के चालान काटे

अभिषेक सुराणा ने बताया- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सड़क पर कचरा फेंकने, खुले में शौच करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी सख्ती से पेनल्टी वसूली जा रही है। नगर निगम के कर्मचारी शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहते हैं। जो खुले में थूकने, नहाने, टॉयलेट करने, गोबर डालने और प्लास्टिक कैरी बैग के इस्तेमाल के साथ ही कचरा फेंकने और जलाने पर हर दिन लगभग 70 से 80 हजार रुपए के चालान काट वसूली कर रहे है। ताकि आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।

नगर निगम ग्रेटर 2022 से वसूल रहा यूजर चार्ज

बता दें कि नगर निगम ग्रेटर जुलाई 2022 से ही यूजर चार्ज वसूल रहा है। हालांकि नगर निगम ग्रेटर द्वारा फिलहाल शहर के मुरलीपुरा और मालवीय नगर जून के 43 वार्ड में ही यूजर चार्ज की वसूली की जाती है। यहां कॉमर्शियल संस्थाओं के साथ रेजिडेंशियल एरिया में भी वसूली हो रही है। जबकि नगर निगम हेरिटेज द्वारा शुरुआती फेज में सिर्फ कॉमर्शियल संस्थानों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश