Home » राजस्थान » पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत कृष्ण को करवाया गया मुक्त

पुलिस ने अपनी जान पर खेलकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत कृष्ण को करवाया गया मुक्त

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया की दिनांक 07.06.2024 को पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के क्षेत्र रात्रि 1.00 एएम पर जरिए टेलीफोन पीसीआर से पुलिस थाना हरमाडा पर इतला मिली कि एक व्यक्ति को कुछ अज्ञात युवकों ने राजावास सीकर रोड पर स्थित मधुबन होटल से अपहरण कर लिया है और तीन गाड़ियों में बैठकर यह लोग उसे लेकर फरार हो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त
बीजू जार्ज जोसेफ एवं अति० पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चन्द्र बिश्नोई द्वारा अपहृत व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुडवाकर आरोपियों की अविलम्ब गिरफतारी के निर्देश दिये गये थे जिस पर मन पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार के निर्देशन में नीरज पाटक अति उपायुक्त जयपुर पश्चिम व श्री अशौक चौहान सहायक पुलिस आयुक्त चौमू जयपुर निकट सुपरविजन मे दिलीप खदाव थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

दिनांक 07.06.2024 को अज्ञात व्यक्तियो ने राजावास सीकर रोड पर स्थित मधुबन होटल से एक व्यक्ति का अपहरण कर ले गये। जहा पर अपहरकर्ताओ ने एक गाडी RJ14TE1265 को छोडकर दो गोडियो से पीडित को उठाकर ले गये। मोके पर मिली गाडी के आधार पर तकनीकि एव आसुचना इनपुट के आधार पर बदमाशो का पीछा करते हये थानाधिकारी दिलीप खदाव पुलिस थाना हरमाडा के नैतृत्व में श्री सोनूराम उनि मय हरमाडा थाना पुलिस टीम के मनोहरपुर, शाहपुरा, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, नीम का थाना आदि स्थानों पर लगातार पीछा करते हुए चला गांव पहुंचे जहा पर बदमाशो की एक गाडी स्विफ्ट RJ52 से कार में बेठे तीन युवकों कमशः 1. सत्यवीर सिंह गठाला 2. अंकित कलाणिया 3. सुधीर सोलेट के कब्जे से अपहरत व्यक्ति कृष्ण चौधरी पुत्र मदन लाल जाट निवासी, ग्राम नांगलपुरोहित, तहसील रामपुरा डाबरी, जिला जयपुर राजस्थान को प्रकरण संख्या 404/2024 धारा 365, 384, 386 भादस में अपहरत व्यक्ति को दस्तयाब किया जाकर मोके पर तीनो मुल्जिमान को गिरफ्तार किया जाकर वाहन स्विफ्ट गाड़ी को जप्त किया गया। गिरफ्तार शुदा अपहरणकर्ता से पूछताछ पर बताया की पीडित तथा आरोपियो के द्वारा सट्टे तथा अन्य कई गैरकानूनी काम करते है। सट्टे की रकम तथा उससे कमाई हुई रकम को डालने के लिए किसी का उधार अकाउण्ट का उपयोग करते है उक्त उधार अकाउण्ट पीडित कृष्ण चौधरी ने किसी लडके का उपलब्ध करवाया था अकाउण्ट लेने के बदले में उस लड़के को कुछ रूपये देते है। लेकिन उधार अकाउण्ट धारक के द्वारा इनको बिना सुचना के उक्त उधार अकाउण्ट से 01 लाख रूपये निकाल लिये थे इसी बात से नाराज होकर आरोपियो के द्वारा कृष्ण चौधरी को अपहरण कर लिया, ओर आरोपियो के द्वारा पीडित कृष्ण चौधरी का अपरहण करने के पश्चात घरवालो से 5 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई। प्रकरण में अनुसंधान जारी है तथा प्रकरण हाजा में शेष रहे मुल्जिमानो के लिए लगातार धरपकड कर रही है, शेष मुल्जिमान की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान