Poola Jada
Home » राजस्थान » पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व ने किया अपहरण का प्रयास करने की वारदात का किया खुलासा

पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व ने किया अपहरण का प्रयास करने की वारदात का किया खुलासा

जयपुर, 08.06.2024 पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर IPS ने बताया कि दिनांक 07.06.2024 को परिवादिया ने दर्ज करवाया कि एच.एच.एफ. कैफे को मेरा रिश्तेदार संचालित करता है। एच.एच. एफ. कैफे पर मानसिंह नाम का लङका काम करता है। मान सिंह के ऑन लाईन गैम लूडो में रूपये हार जाने से अपने साथी लखन बैरवा व अजय के साथ मिल कर कैफे पर आने वाले लङके आर्यन उम्र 19 साल का अपहरण कर फिरौती की मांग करने की योजना बनाई। मानसिंह ने साथियों के साथ मिल कर बनाई गई योजना के तहत आर्यन का अपहरण कर गाजियाबाद ले जाने के लिए गाडी की व्यवस्था करने के लिए बद्री मीना से सम्पर्क किया। बद्री मीना ने मानसिंह व उसके साथियों द्वारा बनाई गई योजना के संबंध में एच.एच.एफ. कैफे के संचालक को बताया। कैफे संचालक ने आर्यन के परिजनों को सूचना दी। जिस पर आर्यन का अपहरण का प्रयास करने वाले शख्सान के कब्जे से आर्यन को मुक्त करवाया गया। घटना के संबंध में आर्यन की माता द्वारा थाना हाजा पर रिपोर्ट पेश की। जिस पर अभियोग पंजीबद्द कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। उक्त वारदात का खुलासा करने व मुल्जिमान की धरपकड हेतु श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के मार्गदर्शन में, श्री विनोद कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, सांगानेर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन में, श्री अरूण कुमार पु०नि० थानाधिकारी थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गयाः-

तरिका वारदातः –

प्रकरण में गिरफ्तार हुये मुलजिमानों से की गई पुछताछ से सामने आया की मुलजिमान ऑन लाईन गैमिंग में रूपये हार जाने से रूपये प्राप्त करने के लिए मानसिंह ने अपने साथी लखन व अजय के साथ मिल कर कैफे पर आने वाले परिवादी के लङके आर्यन का अपहरण कर फिरौती की मांग की योजना बनाई। अपहरण की वारदात कर गाजियाबाद ले जाने के लिए गाडी वाले बद्री मीना से सम्पर्क किया गया। बद्री मीना द्वारा कैफे संचालक को मानसिंह व उसके साथियों द्वारा की जा रही योजना के संबंध में बताने पर कैफे संचालक द्वारा आर्यन के परिजनों को सूचना दी गई। कैफे संचालक व परिजनों द्वारा आर्यन को अपहरण की योजना बनाने वालों के चंगुल से छुङवाया। मुलजिमानों का संबंधित थानों से पूर्व का आपराधिक रिकार्ड प्राप्त किया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश