Home » राजस्थान » मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज, मल्लिकार्जुन खड़गे भी समारोह में होंगे शामिल

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज, मल्लिकार्जुन खड़गे भी समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों में मिले एनडीए को बहुमत के बाद आज भाजपा नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस भव्य समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित 9,000 से अधिक लोग शामिल होंगे.

इस बीच शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे. पार्टी और सहयोगी दलों से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है. पहले खड़गे के शामिल होने पर संस्पेंस था. लेकिन अब इस बात की पुष्टी हो गई है की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

आपको बता दें की नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. संभावित मंत्रियों को पीएम आवास पर चाय पर बुलाया गया है. संभावित मंत्रियों का पीएम आवास पहुंचना शुरू हो गया है. अमित शाह,जेपी नड्डा प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. गिरिराज सिंह,रामदास आठवले पीएम आवास पहुंचे.

बी. संजय कुमार,जी. किशन रेड्डी पीएम आवास पहुंचे. रामनाथ ठाकुर,ललन सिंह पीएम आवास पहुंचे. निर्मला सीतारमण,जीतन राम मांझी पीएम आवास पहुंचे. शिवराज सिंह चौहान,मनोहर लाल खट्टर,नित्यानंद राय, रवनीत बिट्टू,शोभा करंदलाजे पीएम आवास पहुंची. हरदीप सिंह पुरी,जितिन प्रसाद,अनुप्रिया पटेल पीएम आवास पहुंची. नितिन गडकरी को फोन किया गया. राजनाथ सिंह,प्रहलाद जोशी को फोन किया गया.

अनुप्रिया पटेल,राम मोहन नायडू को फोन किया गया. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, जीतनराम मांझी को फोन किया. जयंत चौधरी, एच.डी कुमारस्वामी को फोन किया गया. TDP के डॉ.चंद्रशेखर, चिराग पासवान के पास भी फोन आया. शिवराज सिंह चौहान,रामनाथ ठाकुर,ललन सिंह के पास भी फोन आया. पीयूष गोयल,सुदेश महतो,शांतनु ठाकुर के पास भी फोन आया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. जितेंद्र सिंह के पास भी फोन आया. अर्जुन राम मेघवाल के पास भी फोन आया. तमिलनाडु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई को भी फोन किया गया. मनोहर लाल खट्टर,रक्षा खडसे को भी फोन किया गया. प्रताप राव जाधव,रामदास आठवले को फोन किया गया. मनसुख मांडविया और अश्विनी वैष्णव के पास भी फोन आया. राव इंद्रजीत सिंह,किरेन रिजिजू के पास भी फोन आया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान