Poola Jada
Home » राजस्थान » जिला कलक्टर ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

जिला कलक्टर ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अधिकारियों की समीक्षा बैठक*

डीडवाना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की निर्माण की प्रगति की जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा द्वारा समीक्षा की गई।बैठक के दौरान प्रत्येक खण्डवार प्रत्येक कार्य की समीक्षा करते हुए जिन स्वास्थ्य केन्द्रां का कार्य पूर्णता पर है।उनके कार्य में प्रगति लाकर 30 जुलाई तक लगभग 20 कार्यों को पूर्ण करने के निर्देष दिए।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ही स्वीकृत कतिपय कार्यों में भूमि उपलब्धता एवं अन्य कारणों से कार्य प्रारंभ नहीं होने पर प्रत्येक की समीक्षा करते हुए आगामी 15 दिवस में भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए टेण्डर प्रक्रिया प्रारंभ करवाने के निर्देष दिए।चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आभा आईडी के तहत मिले लक्ष्य को जुलाई तक पूरे करने के निर्देष दिए गए।साथ ही जिले का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना रहे एवं गर्भवती महिलाआं को 09 महिने तक दवाईयां एवं अन्य सुविधा दिए जाने के निर्देष दिए गए।मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र मरिजों की ज्यादा से ज्यादा से टीआईडी जनरेट कर पात्र लाभांवितों को योजना का लाभ दिलाने के लिए भी बैठक में जिला कलक्टर द्वारा निर्देषित किया गया। साथ ही मेरा वृक्ष मेरा अभियान में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से सम्पूर्ण सहयोग की अपील की गई। एवं जिले के प्रत्येक राजकीय चिकित्सालय में ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने हेतु प्रेरित किया गया।बैठक में सहायक अभियंता,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कपिल अग्रवाल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डीडवाना-कुचामन नरेन्द्र कुमार के साथ-साथ जिले के सम्पूर्ण खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश