Poola Jada
Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ में डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई*

चित्तौड़गढ़ में डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई*

जयपुर/चित्तौड़गढ़, 9 जून। चितौड़गढ़ जिला विशेष टीम व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए कुल 256 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित तस्करी में प्रयुक्त एक्स एल 6 कार जब्त कर आरोपी मनीष पुत्र रामलाल नाई निवासी रघुनाथपुरा जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए समस्त एसएचओ व डीएसटी को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। निगरानी के दौरान डीएसटी को सूचना मिली कि एक एक्स एल 6 कार में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है।

जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बेंगू थाना पुलिस को अवगत कराया। इस पर थाने से उप निरीक्षक हमेर लाल ने जाप्ते सहित कोटा – चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर बस्सी, फतेहपुर की तरफ से आने वाले रास्ते पर पहुंच नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान डीएसटी की सूचना के अनुसार सफेद रंग की सन्दिग्ध एक्स एल 6 कार का चालक पुलिस टीम को देख नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को तेज गति से भगाकर ले गया।

पुलिस टीम को लगातार पीछा करते हुए देख चालक व उसका साथी गाड़ी को हाईवे के किनारे पर रोक भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर चालक के साथी मनीष को बड़ी मुश्किल से पकड़ा वहीं चालक नेमाचन्द जाट निवासी नोखा बीकानेर मौके से फरार हो गया।

जिसकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की, लेकिन रात का समय होने से पकड़ नही आया। चालक भागने में सफल रहा। गाड़ी की तलाशी में 17 कट्टों में भरा हुआ करीब 38.50 लाख रुपये कीमत का 256 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। थाना बेंगू पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह,कांस्टेबल चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह व राजदीप सिंह एवं थाना बेंगू से एसआई हमेर लाल, हैड कांस्टेबल भगवान लाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र, जगदीप, मनोहर शामिल थे। विशेष योगदान डीएसटी के कांस्टेबल दिनेश, अजय व दुर्गा राम का रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश