Home » राजस्थान » *दो बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

*दो बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार

जयपुर/भरतपुर, 9 जून। भरतपुर जिले की चिकसाना थाना पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर नाकाबन्दी में दो बाइक पर आ रहे तीन युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आकाश जाट पुत्र विजय कुमार (22) जाटोली रथभान थाना चिकसाना, शिव शंकर उर्फ भंडारी पुत्र बेदराम (26) व वेद प्रकाश उर्फ भूरा उर्फ देव जाट पुत्र राधा चरण (29) थाना फरह जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि रविवार को चिकसाना थाने के एएसआई महेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक दो बाइक से अछनेरा की तरफ से आ रहे हैं। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल व सीओ आकांक्षा के सुपरविजन एवं एसएचओ देरावर सिंह के निर्देश पर एएसआई महेंद्र सिंह मय जाब्ता द्वारा यूपी बॉर्डर पर भरतपुर- अछनेरा रोड पर नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी में सभी गाड़ियों की पुलिस सघनता से तलाशी ले रही थी। इसी दौरान मुखबिर के बताये अनुसार दो बाइक पर आ रहे तीन युवकों को रुकवाया गया। तलाशी में बाइक सवार आकाश जाट के पास एक देशी पिस्टल मय खाली मैगजीन व दो जिंदा कारतूस, शिव शंकर उर्फ भंडारी के पास तीन कारतूस व एक मोबाइल एवं वेद प्रकाश उर्फ देव के पास पांच जिंदा कारतूस व एक मोबाइल मिला।

थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर इनके पास मिले अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल व दोनों बाइक जब्त कर लिये। फिलहाल पुलिस की टीम अवैध हथियार के संबंध में इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है कि यह हथियार कहां से व किस उद्देश्य से लेकर आए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान