Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण सभागार में ट्रैफिक कन्ट्रोल बोर्ड की हुई बैठक

जयपुर विकास प्राधिकरण सभागार में ट्रैफिक कन्ट्रोल बोर्ड की हुई बैठक

जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल की अध्यक्षता में जेडीए के मंथन सभागार में ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर विचार-विमर्ष कर निर्णय लिये गये।ट्रेफिक कन्ट्रोल बोर्ड की बैठक का आयोजन प्रत्येक माह में किया जायेगा।

  • बैठक में जयपुर कलक्टर,आयुक्त नगर निगम ग्रेटर एवं नगर निगम हैरिटेज जयपुर,डीसीपी ट्रेफिक,मेट्रो परियोजना,जेएमआरसी,परिवहन विभाग,पुलिस विभाग, आरएसआरटीसी,जेडीए सचिव,स्मार्ट सिटी,ट्रैफिक पुलिस,जेसीटीएसएल, पीडब्ल्यूडी,पीएचईडी,जेवीएलएन से संबंधित अधिकारीगण एवं जेडीए के अभियांत्रिकी निदेषक-प्रथम एवं द्वितीय, मुस्कान एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    बैठक में परिवहन विभाग को 15 वर्ष से अधिक पुराने कमर्षियल वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही में गति लाने के लिए कहा गया।बैठक में बताया कि गया कि इस माह 400-500 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को जब्त करनेे का लक्ष्य रखा गया है।
    बैठक में बताया गया कि बीआरटीएस कॉरिेडोर की उपयोगित की जाचं हेतु कंसलटेंसी एजेंसी को कार्यादेष जारी किया जायेगा।
    बैठक में निदेषक – जेसीटीएसएल द्वारा बताया गया कि लगभग 150 ई-बसें क्रय की जायेंगी।जिन्हे विभिन्न रूटो पर भी चलाया जायेगा।

    बैठक मेें ट्रेफिक पुलिस द्वारा शहर में लगभग 101 चौराहों/तिराहों पर पी-यू रोड फेंस स्थापित करवाये जाने हेतु कहा गया।उन्होंने बताया कि इसके उपयोग से वाहन चालकों को फ्री-लेफ्ट सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी। बैठक में निर्णय लिया गया प्रथम चरण में 10 स्थानों पर पी-यू रोड फेंस स्थापित किये जायेंगे।बैठक में बताया गया कि ट्रेफिक पुलिस द्वारा अभय कमांड एवं यातायात नियंत्रण कक्ष हेतु जमीन आवंटन एवं जब्तशुदा वाहनों को रखने हेतु जमीन आवंटन का प्रस्ताव जेडीए को दिया जायेगा। जेडीए द्वारा कलेक्ट्री सर्किल पर अण्डरग्राउण्ड पार्किंग हेतु तकनीकी परीक्षण करवाया जायेगा।रामनिवास बाग जेडीए भूमिगत पार्किंग से चारदीवारी में शटल बस सर्विस हेतु जेसीटीएसएल को निर्देषित किया गया।बैठक में बताया गया कि नगर निगम हैरीटेज द्वारा बिना पार्किंग के संचालित 24 मैरीज गार्डनों को सस्पेंषन नोटिस जारी किये गये एवं नगर निगम ग्रेटर द्वारा संचालित 1 मैरीज गार्डन एवं अपंजीकृत 12 मैरीज गार्डनों को सस्पेंषन नोटिस जारी किये गये।साथ ही बैठक में बताया गया कि मध्यम मार्ग एवं शिप्रापथ पर ट्रेफिक सिग्नल लगाये जाकर ट्रेफिक व्यवस्था को सुदृढ किया जायेगा।बोटल नेक के 15 चिन्ह्ति स्थानों पर यातायात समस्या के निराकरण हेतु अन्य विभागों द्वारा ट्रेफिक पुलिस से समन्वय कर यातायात समस्या का निस्तारण किया जायेगा।बैठक में बताया गया कि जेडीए एवं नगर निगम द्वारा जयपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाने के क्रम में मुख्य सडकों एवं स्थानों पर अभियान चलाया जाकर संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है।बैठक में 9 स्थानों पर ट्रेफिक सिग्नल लगाने,9 स्थानों से अस्थाई/स्थाई अतिक्रमणों हटाये जायेंगे,14 स्थानों पर नो-पार्किंग के बोर्ड लगवाने एवं 29 स्थानों पर जेब्रा व स्टॉप लाईन व सफेद पट्टी डलवाये जाने के निर्देष दिये गये।जेडीसी ने निर्देष दिये कि जेडीए,नगर निगम एवं यातायात पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय कर संयुक्त रूप से यातायात,पार्किंग,अतिक्रमण इत्यादि की नियमित रूप से निगरानी की जाये।

    Kashish Bohra
    Author: Kashish Bohra

  • 0
    0

    RELATED LATEST NEWS

    infoverse academy

    Top Headlines

    एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

    जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश