जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ग्राम जयसिंहपुरा खोर होटल देवीरतन के सामने करीब 21 बीघा जेडीए स्वामित्व की बेषकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त एवं ग्राम बल्लूपुरा के खसरा नं. 9 में करीब 20 बीघा जेडीए स्वामित्व की वेशकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 13 बीघा कृषि भूमि पर 04 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल में अवस्थित ग्राम जयसिंहपुरा खोर होटल देवीरतन के सामने जिला जयपुर के खसरा नं. 504/1, 504/2, 505 जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण करने पर पूर्व में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई थी। उक्त सरकारी भूमि में ही करीब 21 बीघा भूमि पर पुनःकब्जा-अतिक्रमण कर बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण किये जोन की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल में अवस्थित ग्राम बल्लूपुरा,जिला जयपुर के खसरा नं. 9 जेडीए स्वामित्व की करीब 20 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण करने पर पूर्व में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई थी।उक्त सरकारी भूमि पर पुनः कब्जा-अतिक्रमण कर बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण किये जोन की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,11,03 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बिलवा कलां में राधा स्वामी सत्संग व्यास के पीछे,जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मथुरावाला के पास जिला जयपुर में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इसी प्रकार जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कीलकीपुरा में षिवदासपुरा जाने वाली रोड़ पर जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें,पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम पदमपुरा रोड़ जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘शिव शक्ति नगर’’के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें,पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उक्त कार्यवाहियां प्रवर्तन अधिकारी जोन-14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।





