Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ जिले में थाना सदर व कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस की कार्रवाई।।अफीम तस्करी में 12 साल से फरार वांछित आरोपी एमपी से गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में थाना सदर व कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस की कार्रवाई।।अफीम तस्करी में 12 साल से फरार वांछित आरोपी एमपी से गिरफ्तार

जयपुर/चित्तौड़गढ़(सुनील शर्मा)* चितौड़गढ़ थाना कोतवाली के 9 किलोग्राम अफीम तस्करी के मामले मे 12 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को जिला पुलिस की विशेष टीम ने एमपी के कुकड़ेश्वर से गिरफ्तार किया है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 2012 मे थानाधिकारी कोतवाली ने रोडवेज बस स्टेण्ड पर 9 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर मौके से नीमच जिले के थाना मनासा निवासी एक आरोपी बबलु राठौर पुत्र बंशीलाल तेली को गिरफतार कर जेल भिजवाया था।

इसी प्रकरण मे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के देशल थाना कुकड़ेश्वर निवासी आरोपी रंगलाल गुर्जर पुत्र नाथु गुर्जर वांछित चल रहा है।जिसकी तलाश कर गिरफतार करने के लिए एएसपी परबत सिंह,डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर व थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार व लेखराज,कांस्टेबल देवेन्द्र,विरेन्द्र,राकेश,सुरेन्द्र पाल,रतन व मुकेश की टीम का गठन किया गया।
टीम को सूचना मिली की वांछित आरोपी रंगलाल गुर्जर कुकड़ेश्वर मे आया हुआ है।जिस पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम के सूचना अनुसार कुकड़ेश्वर पहुच आरोपी 55 वर्षीय रंगलाल पुत्र नाथु गुर्जर को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।इस कार्यवाही मे पुलिस थाना कुकडे़श्वर जिला नीमच के कानिस्टेबल भुरसिंह का योगदान रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान