Home » राजस्थान » एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन,तीन जिंदा कारतूस व एक बाइक जब्त

एक अवैध देशी पिस्टल मय मैगजीन,तीन जिंदा कारतूस व एक बाइक जब्त

*जयपुर/चूरू* चूरू जिले की भालेरी थाना पुलिस की टीम ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत किसी वारदात की फिराक में लोडेड हथियार लेकर खेल मैदान के पास बाइक लेकर खड़े बदमाश राजू राम सुथार पुत्र विशनाराम (28) निवासी राजासर बिकान थाना सरदारशहर चुरू को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल 32 बोर व तीन जिंदा कारतूस जप्त किए हैं।

एसपी जय यादव ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए जिले में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल व सीओ मीनाक्षी के सुपरविजन एवं एसएचओ जगदीश सिंह के नेतृत्व में गठित हैड कांस्टेबल बलवंत सिंह मय टीम को गश्त के दौरान बस स्टैंड बुचावास पर सूचना मिली कि खेल मैदान के पास बाइक लेकर खड़े एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है,जो किसी वारदात की फिराक में है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा।जिसे काबू कर तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब में एक अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार जब्त कर पुलिस ने आरोपी बदमाश राजूराम सुथार को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास