Home » राजस्थान » मोदी सरकार ने NEET Exam में धांधली कर 24 Lakh छात्रों का किया भविष्य बर्बाद:नवीन पालीवाल*

मोदी सरकार ने NEET Exam में धांधली कर 24 Lakh छात्रों का किया भविष्य बर्बाद:नवीन पालीवाल*

जयपुर(सुनील शर्मा)* NEET Exam में हुए घोटाले को लेकर जयपुर में कलेक्टर कार्यालय के बहार आप राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व में मोदी सरकार और भाजपा के ख़िलाफ़ किया जोरदार प्रदर्शन!

प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया देश के 24 लाख बच्चों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।NEET Exam के लिए मासूम बच्चे 18-18 घंटे पढ़ाई करते हैं,उनके सपनों के साथ धोखा हुआ है।यह बहुत बड़ा घोटाला है,लाखो छात्रों का भविष्य बर्बाद हो गया है।पिछले 2-3 सालों में पेपर लीक की वजह से करीब तीन करोड़ छात्र परेशान हुए हैं।

राजस्थान के युवाओं ने सबसे ज्यादा पेपर लीक का दर्द झेला है,पेपर लीक रोकने के भाजपा के तमाम दावे और वादे जुमला साबित हुए हैं।भाजपा न राज्य स्तर पर कोई पेपर ठीक से आयोजित करवा पा रही है,न राष्ट्रीय स्तर पर।

NEET घोटाले में भी 24 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है,NEET का Exam रद्द होना चाहिए और जिन्होंने घोटाला किया है उन्हें सख़्त से सख़्त सजा होनी चाहिए।

छात्रों से NEET Exam का पेपर देने के लिए 30 से 50 लाख रुपए लिए गए थे।गुजरात के गोधरा के सेंटर में तो छात्रों से OMR शीट ख़ाली छोड़ने को कही गई और बाद में अध्यापकों ने OMR शीट को भरा।

आज छात्र और उनके माता-पिता सड़कों पर हैं।वह मांग कर रहे हैं कि NEET के Exam को दोबारा कराया जाए,लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।वह लीपापोती में लगी हुई है।आम आदमी पार्टी हर कदम पर छात्रों के साथ खड़ी हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया मोदी सरकार ने NEET घोटाला कर देश के 24 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है,इस घोटाले की जाँच करवाने और छात्रों को इंसाफ़ दिलाने के लिए AAP सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी।

महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई ने बताया केंद्र सरकार और NTA ने देश के बच्चों के साथ धोखा किया है।बिहार और गुजरात में Paper Leak होने के मामले भी सामने आए,लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे रही।वह इस धांधली को छुपाने की कोशिश करती रही।साथ ही उन्होंने कहा की इस मामले में केंद्र सरकार स्वतंत्र जांच कराए और यह सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान प्रदेश सचिव राजपाल फोगावत,संयुक्त सचिव रमेश बिश्नोई,जुगल किशोर,कमलेश सेन,दिव्य राव,महिला नेता संगीता गौड़,लीगल विंग उपाध्यक्ष अमित लियो,भरथरी नथावात,DK जैन,प्रदीप बिचौलिया,राजेश मेहरा,राजेंद्र मीना,ऋषभ,कार्तिक,राशिद हसन,अशोक,बद्रीलाल,अब्दुल सलाम समेत सैकडों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान