Home » राजस्थान » योग महोत्सव-2024 को लेकर जनता में खुशी की लहर।।अल्बर्ट हॉल रामनिवास गार्डन में आयोजित हुआ योग शिविर

योग महोत्सव-2024 को लेकर जनता में खुशी की लहर।।अल्बर्ट हॉल रामनिवास गार्डन में आयोजित हुआ योग शिविर

जयपुर(सुनील शर्मा)* नगर निगम ग्रेटर द्वारा 10 जून से आयोजित किये जा रहे जयपुर योग महोत्सव-2024 के दसवें दिन जयपुरवासियों ने योगाभ्यास किया बुधवार को जिसके अन्तर्गत अल्बर्ट हॉल रामनिवास गार्डन में योग शिविर आयोजित किये।जयपुरवासियों में योग महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।योग महोत्सव की खास बात यह है कि हर योग शिविर की शुरूआत में गायत्री सूक्ष्म नैनो यज्ञ द्वारा की जाती है।जिसमें सभी साधकों द्वारा आहूति दी जाती है।योग शिविर में आयुक्त रूकमणि रियाड़,अतिरिक्त आयुक्त सीमा सहित जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त ने योग किया।

योग शिविर में ब्रहृाकुमारीज संस्था के बी.के जयन्ती बहन,चौगान योगा के जगदीश,योगा के नीरज सिंह,रश्मि योगा के रश्मि एवं योग साधना आश्रम के डॉ.पुष्पलता गर्ग ने विभिन्न योग करवाये।

महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि हर आंगन योग हर घर निरोग की संकल्पता को सफल करेगे और हर रोज योग करके स्वच्छता से जुड़ेगे साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित सभी योग साधकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से योग करें और अपने आस-पास की सफाई का ध्यान रखें।

शिविर में नगर निगम ग्रेटर समिति चैयरमेन विकास बारेठ,जितेन्द्र श्रीमाली,रमेश सैनी,लक्ष्मण नूनीवाल, पारस जैन,पार्षद इन्द्रप्रकाश धाभाई, शक्ति प्रकाश,दामोदर मीणा सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश