Home » राजस्थान » लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS में भर्ती, चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा उपचार

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS में भर्ती, चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा उपचार

नई दिल्लीः लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है. आडवाणी को AIIMS के जरियाट्रिक डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है. हालांकि फिलहाल लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत स्थिर बताई जा रही है.

कल देर शाम को कुछ दिक्कत महसूस होने के बाद उन्हें AIIMS में ले जाया गया था. 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे है. इसलिए उनका समय-समय पर घर पर ही चेकअप किया जाता है. लेकिन देर रात उनकी तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि इस साल ही उन्हें 30 मार्च को भारत रत्न दिया गया है. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश