Home » राजस्थान » पाली में रेल्वे सुरक्षा बल के निरीक्षक,उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पाली में रेल्वे सुरक्षा बल के निरीक्षक,उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पाली/जयपुर(सुनील शर्मा) ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की पाली-द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये कृपाल सिंह निरीक्षक,डिम्पल उपनिरीक्षक एवं रमेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) पोस्ट फालना,जिला पाली को परिवादी से 65 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी. बी. की पाली-द्वितीय इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आर.पी.एफ.थाना फालना में दर्ज ऑनलाईन टिकिट मामले में उसकी दुकान से लाये गये लैपटॉप एवं अन्य दस्तावेज वापस करने एवं जाँच में मदद करने की एवज में आरोपीगण कृपाल सिंह निरीक्षक,उपनिरीक्षक डिम्पल एवं रमेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) पोस्ट फालना जिला पाली द्वारा 2 लाख रूपये राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी पाली-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींव सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण कृपाल सिंह निरीक्षक,उपनिरीक्षक डिम्पल एवं रमेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) पोस्ट फालना जिला पाली को परिवादी से 65 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान भी आरोपी रमेश कुमार द्वारा परिवादी से 35 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

एसीबी जयपुर की उप महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं.1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश