Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ 28 जून को प्रतापनगर थाने में करेंगे जनसुनवाई

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ 28 जून को प्रतापनगर थाने में करेंगे जनसुनवाई

जयपुर(सुनील शर्मा)आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ 28 जून (शुक्रवार) को 4 बजे से 8 बजे तक प्रतापनगर थाने में जन सुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र विश्नोई,जिले के डीसीपी,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।इस दौरान वृत क्षेत्र सांगानेर जयपुर (पूर्व) के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी।

जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ द्वारा शिप्रापथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व) करधनी (जयपुर पश्चिम) विद्याधरनगर (जयपुर उत्तर) शिवदासपुरा (जयपुर दक्षिण) बगरू (जयपुर पश्चिम) एवं चौमू(जयपुर पश्चिम) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश