Home » राजस्थान » पांच हजार का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त महेश गुर्जर गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त महेश गुर्जर गिरफ्तार

जयपुर/दौसा(सुनील शर्मा)दौसा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 11 साल से फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त महेश चंद्र गुर्जर पुत्र श्रीनारायण (34) निवासी प्रेमपुरा थाना टहला जिला अलवर को दौसा जिले की बसवा थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम घोषित है।

दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 2 मई 2013 को इस्तगासा के जरिए पीड़िता ने आरोपी महेश चंद गुर्जर, उसके भाई सुमेर सिंह गुर्जर निवासी प्रेमपुरा थाना टहला एवं उदय सिंह गुर्जर निवासी बबेली थाना राजगढ़ अलवर के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पूर्व में आरोपी उदय सिंह एवं सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।महेश गुर्जर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।जिसे थाना स्तर पर टॉप 10 वांटेड में चयनित कर ₹5 हजार का इनाम रखा गया।

एसपी रंजिता शर्मा ने बताया कि रेंज आईजी अनिल कुमार टांक के निर्देश पर लंबे समय से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे रेंज स्तरीय विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार अग्रवाल,सीओ रोहिताश लाल देवन्दा के सुपरविजन एवं एसएचओ बसवा सचिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना संकलन,मुखबिरी एवं तकनीकी सहायता से आरोपी महेश चंद गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना बसवा से एएसआई मोरध्वज,कांस्टेबल देशराज,अमर सिंह एवं नरेश शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश