Home » राजस्थान » बारां के भंवरगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की वारदात का किया खुलासा

बारां के भंवरगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की वारदात का किया खुलासा

बारां/जयपुर(सुनील शर्मा)बारां जिले में थाना भंवरगढ़ इलाके के नाहरगढ़ रोड क्षेत्र में करीब 10 महीने पहले रात के समय एक परिवार को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट की घटना का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में नाहरगढ़ रोड निवासी कृष्ण चंद्र बैरागी (62) द्वारा रिपोर्ट दी गई थी कि 12 अगस्त 2023 को खाना खाकर वह और उसकी पत्नी सो रहे थे।रात करीब 1:15 बजे बाथरूम जाने के लिए कमरे का गेट खोला तो बरामदे में आठ व्यक्ति नजर आए।जिन्होंने उसे पकड़ लिया और लाठी से मारपीट कर हम दोनों को घर में बंधक बना लिया।

बदमाश उनके घर से कानों की झुमकी लगभग 10 ग्राम का मंगलसूत्र,दो टॉप्स,एक जोड़ी नाक की लॉन्ग,नथ, चार जोड़ी तोड़िया वजन लगभग 100 ग्राम,एक जोड़ी पाजेब ढाई सौ ग्राम, 28000 रुपए नगद,50 रूपए की अधूरी गड्डी,पुरानी चांदी और दो मोबाइल लूट कर भाग गए।रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए काफी प्रयास किये।मुखबिरों का सहयोग,आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के उपरांत भी बदमाशों का कोई पता नहीं चला।

एसपी चौधरी ने बताया कि इन बदमाशों की गिरफ्तारी पर दो 2-2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।काफी लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एएसपी राजेश चौधरी के सुपरविजन एवं सीओ रिछपाल मीणा के नेतृत्व में भंवरगढ़ एसएचओ सुरेश कुमार सहित 15 चुनिंदा पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित की गई इस विशेष टीम द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए घटना का खुलासा कर आरोपी विष्णु नागर पुत्र रामस्वरूप (20) कुलदीप बैरवा पुत्र राधेश्याम (19) व रवि अहिरवार पुत्र माधो लाल (20) निवासी कपासी थाना फतेहगढ़ जिला गुना मध्य प्रदेश एवं दिलीप सहरिया पुत्र राम चरण (27) निवासी नोनेरा थाना बमोरी जिला गुना मध्य प्रदेश गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से घटना में एवं अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।आरोपी अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए घटना से पहले दिन में आकर रैकी कर टारगेट निर्धारित करके वारदात को अंजाम देते थे।आरोपियों से उनके अन्य साथियों एवं लूट के माल के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश