Home » राजस्थान » ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

नई दिल्ली/जयपुर(सुनील शर्मा)* मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुनः दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ओम बिरला के विस्तृत संसदीय ज्ञान एवं कुशल कार्यप्रणाली का लाभ सदन के समस्त सम्मानित सदस्यों को पूर्व की भांति प्राप्त होगा। ओम बिरला का दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है।उनका यह कार्यकाल भी उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा।

*आपातकाल के विरूद्ध लोकसभा में प्रस्ताव स्वागत योग्य*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल के विरूद्ध बुधवार को लोकसभा में आया प्रस्ताव स्वागत योग्य है।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा देश के नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे।लोकसभा में इस प्रस्ताव के जरिए दमन और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष को सम्मान मिला है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान