Poola Jada
Home » राजस्थान » सवाईमाधोपुर में पटवारी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर में पटवारी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर(सुनील शर्मा)ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.टोंक इकाई द्वारा आज सवाईमाधोपुर में कार्यवाही करते हुये आशीष मीणा पटवारी पटवार हल्का गोठड़ा,तहसील मित्रपुरा,जिला सवाईमाधोपुर को परिवादी से 6 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी.की टोंक इकाई को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि नामान्तकरण खोलने एवं हक त्याग का इन्द्राज करने की एवज में आरोपी आशीष मीणा पटवारी पटवार हल्का गोठड़ा,तहसील मित्रपुरा,जिला सवाईमाधोपुर द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस रणधीर सिंह के सुपरवीजन में ए.सी.बी टोंक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबर मल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया एवं जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के सवाईमाधोपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष मीणा पटवारी पटवार हल्का गोठड़ा,तहसील मित्रपुरा जिला सवाईमाधोपुर को परिवादी से 6 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश