जयपुर(सुनील शर्मा) पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करो व अवैध नशा बेचने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
उक्त कार्यवाही की पालना में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी व सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर विनोद शर्मा के निकट सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश मिले। जिसके सम्बन्ध में जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व के प्रभारी लक्ष्मीनारायण, थानाधिकारी प्रताप नगर मुनिन्द्र सिंह पु.नि.के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया।टीम द्वारा थाना प्रतापनगर ईलाके में श्रीराम विहार ईलाके में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ दो विदेशी नागरिको को गिरफ्तार किया गया। जिनसे अवैध मादक पदार्थ 116 ग्राम कोकीन बिकी राशि 45,000 रूपये 11 मोबाईल फोन एक लेफटॉप व परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ थाना प्रतापनगर में मु.न.586/24 धारा 8/21,25 एनडीपीएस एक्ट व 14 ए विदेशियान अधिनियम 1946 में मुकदमा दर्ज किया गया।गिरफ्तार आरोपीओ से थाने में अनुसंधान हेतू पूछताछ जारी है।
*टीम द्वारा की गई निम्न कार्यवाही विवरण*
गिरफ्तार आरोपी लगभग आठ माह से जयपुर शहर में किराये से रह रहे है और कोकीन की सप्लाई कर रहे है। यहा रहकर कॉलेज स्टूडेन्ड व आस पास होटलो में फोन आने पर सप्लााई करने जाते है गिरफ्तार आरोपीओ में MICHAEL का वीजा का टाईम भी खत्म हो चूका है।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
पुलिस थाना प्रताप नगर जयपुर पूर्व पर अभियोग संख्या 586/24 धारा 8/21,25 एनडीपीएस एक्ट व 14 ए विदेशियान अधिनियम 1946 में दर्ज कर मुलजिम EMMANUEL CHUKWUDIE BUBE S/o ODKIA, Age 30 Years Address 728 Peoples Club NKPO Onitsha anambra state Nigeria हाल-किरायेदार प्लॉट न.102 श्रीराम विहार कॉलोनी महल योजना जगतपुरा जयपुर जयपुर पूर्व व MICHAEL S/o DESOMOND Age 46 Years Address 129,abia state Africa Avenue हाल-किरायेदार प्लॉट न.102 श्रीराम विहार कॉलोनी महल योजना जगतपुरा जयपुर पूर्व को गिरफतार किया गया।
*आरोपियों से पुलिस के द्वारा बरामद किया गया माल*
आरोपियों से पुलिस ने 116 ग्राम अवैध मादक पदार्थ कोकीन बिकी राशि 45,000 रूपये व 11 एन्ड्रोईड फोन एक लेफटॉप एक मोटरसाईकिल न. RJ23ES7055 जप्त की इस पूरी कारवाई में विशेष भूमिका अविनाश हैड कानि न.2083 व रामनिवास हैड कानि न.2041 जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व छीतरमल,धर्मसिंह बबलूराम,रामप्रसाद पुरी,मुकेश,हेमन्त,दीपू सिंह,कमलेश नीलम,नरेन्द्र सिंह की रही।






